Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेकेएस कॉलेज में अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित

 

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के मानगो स्थित जेकेएस महाविद्यालय में बुधवार को कॉलेज की एनएसएस इकाई के अन्तर्गत अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. महाविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो लक्ष्मी मुर्मू की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस अवसर पर पॉट डेकोरेशन एवं म्यूजिकल चेयर्स प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ हिस्सा लिया.

इसे भी पढ़ें : रास">https://lagatar.in/rashtriya-swayamsevak-sangh-elections-jmms-pressure-bore-fruit-sarfaraz-ahmed-will-be-the-candidate/">रास

चुनाव: झामुमो का दबाव रंग लाया, सरफराज अहमद होंगे प्रत्याशी

कार्यक्रम के पॉट डेकोरेशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तमन्ना सोविया एवं ग्रुप, द्वितीय स्थान पर शहनवाज़ एवं ग्रुप तृतीय स्थान पर राहुल गोस्वामी एवं ग्रुप विजेता रहे. म्यूजिकल चेयर्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सानिया परवीन, द्वितीय स्थान पर अभिषेक शर्मा एवं तृतीय स्थान पर अर्फी परवीन विजेता रही. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहित कुमार के साथ शिक्षक डॉ बी महतो, प्रो रिंकू कुमार, प्रो जी रमा, प्रो बसन्ती, विद्यार्थी फिरोजा, जीनत, फातिमा, आइशा, खसफा, लायबा, यासमीन, नूर, राहुल, रोहित, सानिया, सुल्ताना समेत अन्य उपस्थित थे.

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही