Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: बिष्टुपुर में यूनियन मोटर्स, लेंसकार्ट सहित चार दुकानों से जेएनएसी ने वसूला 40000 जुर्माना

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  बिना ट्रेड लाइसेंस के धड़ल्ले से कारोबार कर रहे प्रतिष्ठानों पर जेएनएसी की निरंतर कार्रवाई जारी है. शुक्रवार को बिष्टुपुर क्षेत्र की चार दुकानों में उनके म्यूनिसिपल ट्रेड लाइसेंस की जांच की गई. सभी की वैधता समाप्त पाई गई. जिसके बाद सभी पर जुर्माना लगाया गया. नगर प्रंबधक सोनल सिंह चौहान ने बताया कि चारों दुकानदारों से कुल 40000 रुपया जुर्माना वसूला गया. जिनमें यूनियन मोटर्स, लेंसकार्ट, तंदूरी हट बिष्टुपुर एवं तंदूरी हट मल्टी क्यूसिन रेस्टोरेंट गुरुद्वारा बस्ती शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इस माह 1566 म्यूनिसिपल ट्रेड लाइसेंस की वैधता समाप्त हो गई है. किसी भी दुकानदार की ओर से इसका रिन्यूअल नहीं कराया गया है. इसे भी पढ़ें:  पूर्वी">https://lagatar.in/mining-game-in-east-singhbhum-2-license-to-only-30-crushers-in-the-district-how-more-than-two-dozen-crushers-are-running-in-potka-block-area-alone/">पूर्वी

सिंहभूम में माइनिंग का खेल-2:  जिले में सिर्फ 30 क्रशर को लाइसेंस, अकेले पोटका प्रखंड क्षेत्र में कैसे चल रहे दो दर्जन से अधिक क्रशर?

स्पैरो सॉफ्टटेक प्राइवेट लिमिटेड को मिला है रिन्यूअल का जिम्मा

सिटी मैनेजर सोनल सिंह चौहान ने बताया कि स्पैरो सॉफ्टटेक प्राइवेट लिमिटेड को ट्रेड लाइसेंस देने एवं उसका रिन्यूअल की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं. कंपनी की ओर से कई बार व्यापारियों एवं कारोबारियों को ट्रेड लाइसेंस का रिन्यूअल कराने के लिये संवाद किया गया. लेकिन इसमें लापरवाही बरती जा रही है. उन्होंने दुकानदारों से जल्द से जल्द ट्रेड लाइसेंस रिन्यूअल कराने की अपील की.अभियान में जेएनएसी के पदाधिकारी अनय राज,  क्षेत्रीय कर्मी प्रकाश भगत,  स्पैरो सॉफ्टटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक फनीदीप और उड़नदस्ता दल के सदस्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें: बेलारूस">https://lagatar.in/negotiations-between-russia-and-ukraine-may-be-held-in-minsk-the-capital-of-belarus/">बेलारूस

की राजधानी मींस्क में हो सकती है रूस और यूक्रेन में समझौता वार्ता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही