Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: 3 करोड़ 47 लाख 90 हजार में जेएनएसी ने किया 8 पार्किंग स्थल बंदोबस्त

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur:  जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) अंतर्गत साकची एवं बिष्टुपुर के आठ पार्किंग स्थल की बन्दोबस्ती हेतु शनिवार को जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय में ओपन टेंडर का आयोजन किया गया. इस ओपन टेंडर में कुल 13 संवेदकों ने भाग लिया. आज विशेष पदाधिकारी के अध्यक्षता में अलग-अलग 8 पार्किंग समूह के लिये संवेदकों द्वारा 186 चक्र बोली लगाई गई. जिसमें कुल 3 करोड़ 47 लाख 90 हजार रु में पार्किंग स्थल की बन्दोबस्ती एक वर्ष के लिये की गई. इसे भी पढ़ें: पंचायत">https://lagatar.in/panchayat-elections-election-commission-set-up-control-room-for-elections-45-observers-appointed/">पंचायत

चुनाव : निर्वाचन आयोग ने चुनाव के लिए बनाये कंट्रोल रूम, 45 पर्यवेक्षक नियुक्त

किसे कौन सा समूह मिला

13 संवेदकों द्वारा 186 चक्र बोली लगाई गई. जिसमें सबसे अधिक बोली लगाने वाले को उस पार्किंग स्थल की बन्दोबस्ती की गई. ग्रुप संख्या 01 कुल 17 चक्र में 50.10 लाख रुपये की उच्चतम बोली लगाकर सेल इंजीनियरिंग द्वारा प्राप्त किया गया. ग्रुप संख्या 02 कुल 15 चक्र में 18.10 लाख रुपये की उच्चतम बोली लगाकर मां भगवती इंटरप्राइज द्वारा प्राप्त किया. ग्रुप संख्या 03 44 चक्र में 85.10 लाख रुपये उच्चतम बोली लगाकर लाहासा एंड कंपनी ने प्राप्त किया. ग्रुप संख्या 04 9 चक्र में 16.30 लाख रुपये की उच्चतम बोली लगाकर ओपी कंस्ट्रक्शन द्वारा प्राप्त किया गया. ग्रुप संख्या 05 17 चक्र 30.10 लाख रुपये की उच्चतम बोली लगाकर लाहासा एंड कंपनी द्वारा प्राप्त किया गया. ग्रुप संख्या 06 64 चक्र में 89.50 लाख रुपये की उच्चतम बोली लगाकर मैसर्स श्याम सिंह द्वारा प्राप्त किया गया. ग्रुप संख्या 07 एन एस कंस्ट्रक्शन द्वारा 17 चक्र में 37 लाख 90 हजार रुपये की उच्चतम बोली लगाकर अपने नाम किया गया. ग्रुप संख्या 8 तीन चक्र में 20 लाख 80 हजार रुपये की उच्चतम बोली लगाकर एन एस कंस्ट्रक्शन ने प्राप्त किया. इसे भी पढ़ें: सांप्रदायिक">https://lagatar.in/13-leaders-including-sonia-expressed-concern-over-communal-violence-raised-questions-on-pms-silence/">सांप्रदायिक

हिंसा पर सोनिया समेत 13 नेताओं ने जताई चिंता, पीएम की ‘चुप्पी’ पर उठाया सवाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही