Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेएनएसी ने बिष्टुपुर में चार अवैध होर्डिंग हटाई

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने शनिवार को भी अवैध होर्डिंग हटाने का अभियान जारी रखा है. सभी अवैध होर्डिंग हटाई जा रही है. आज बिष्टुपुर में खरकाई पुल के पास लगी तीन अवैध होर्डिंग को हटा दिया गया. इसी तरह, बिष्टुपुर सिग्नल के पास एक अवैध होर्डिंग लगी थी. उसको भी हटा दिया गया है. जेएएनसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अभी तक शहर में 120 अवैध होर्डिंग चिन्हित की गई हैं और इन सब को हटाने की कार्रवाई लगातार चल रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-merger-of-subsidiaries-in-tata-steel-may-take-a-year/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील में अनुषंगी इकाइयों के विलय में लग सकता है एक साल का समय

अवैध होर्डिंग संचालकों को दी गई थी नोटिस

सभी अवैध होर्डिंग संचालकों को नोटिस जारी की गई थी. लेकिन इन अवैध होर्डिंग संचालकों ने ना तो होल्डिंग के दस्तावेज दिखाए और ना ही कोई जवाब दिया. इसी के बाद जेएनएसी के अधिकारियों ने अवैध होर्डिंग हटाने का फैसला लिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही