Search

 
 
 

Jamshedpur:  जेपी आंदोलन से नई राजनीतिक चेतना का सूत्रपात हुआः सरयू राय

सरयू राय ने कहा कि 1974 में जब देश में भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ आवाज उठाने वाला कोई नहीं था, तब जयप्रकाश नारायण ने युवाओं को संगठित कर सम्पूर्ण क्रांति का बिगुल फूंका. उनका नेतृत्व इतना प्रभावी था कि सरकारें झुकने को मजबूर हो गईं.
 
जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सरयू राय.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय शनिवार को जेपी जयंती पर शहर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल हुए. वे संकोसाई, मानगो स्थित जेपी स्कूल में जय प्रकाश नारायण की जयंती में तो शामिल हुए ही, मानगो में ही अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए. जनता दल (यूनाइटेड) की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए.

जयप्रकाश नारायण ने फूंका सम्पूर्ण क्रांति का बिगुल

जदयू द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सरयू राय ने कहा कि 1974 में जब देश में भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ आवाज उठाने वाला कोई नहीं था, तब जयप्रकाश नारायण ने युवाओं को संगठित कर सम्पूर्ण क्रांति का बिगुल फूंका. उनका नेतृत्व इतना प्रभावी था कि सरकारें झुकने को मजबूर हो गईं. जेपी आंदोलन ने न केवल एक नई राजनीतिक चेतना को जन्म दिया, बल्कि आज के कई वरिष्ठ नेताओं की राजनीतिक यात्रा भी वहीं से शुरू हुई. उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने स्वयं 1974 के आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई और युवाओं के जोश को दिशा देने का काम किया.

सामाजिक न्याय व पारदर्शी राजनीति के संकल्प को दोहराया

इस अवसर पर जनता दल (यू) के अनेक वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जेपी के विचारों को आत्मसात करने और सामाजिक न्याय व पारदर्शी राजनीति के संकल्प को दोहराया. कार्यक्रम का समापन ‘सम्पूर्ण क्रांति’ के उद्घोष के साथ हुआ.

यह थे उपस्थित

 

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अमृता मिश्रा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश कोय, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजेश प्रसाद, जिला सचिव प्रेम सक्सेना, विकास साहनी, भरत पांडे, जनसुविधा प्रतिनिधि पप्पू सिंह, सन्तोष भगत, संजीव सिंह, महानगर सचिव विकास कुमार, विनोद सिंह, उलीडीह अध्यक्ष प्रवीण सिंह, सीतारामडेरा अध्यक्ष अर्जुन यादव, गोलमुरी अध्यक्ष शमशाद खान, मानगो अध्यक्ष लालू गौड़, सिदगोड़ा अध्यक्ष राकेश कुमार, बर्मामाइंस अध्यक्ष बबलू कुमार, दिनेश सिंह, ममता सिंह, संगठन समन्वयक विजय सिंह, दिलीप प्रजापति, मनोज गुप्ता, विजयेंद्र कुमार, महावीर साहू, किशोर सिंह, गणेश चंद्र, कृष्णकांत, विजय कुमार, के शर्मा, सुनील कुमार, विनोद तिवारी, हेमराज, सौरव कुमार, परमिंदर राम आदि मौजूद रहे.

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही