Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुस्को स्कूल धतकीडीह बना इंटर-स्कूल क्विज प्रतियोगिता का विजेता

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : भारत रत्न जेआरडी टाटा की 119वीं जयंती के अवसर पर सेंटर फॉर एक्सीलेंस द्वारा शुक्रवार को जेआरडी टाटा इंटर-स्कूल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित इंटर-स्कूल क्विज प्रतियोगिता में जमशेदपुर के 20 प्रमुख स्कूलों के 200 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि चीफ एचआर वीपी (कॉर्पोरेट फंक्शंस), टाटा स्टील दीपा वर्मा उपस्थित थीं, जिन्होंने विजेताओं को पुरस्कार दिए. क्विज मास्टर टाटा स्टील सपोर्ट सर्विसेज के सीईओ दीपक कामथ थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sawan-festival-organized-at-dbms-college-of-education-2/">जमशेदपुर

: डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सावन महोत्सव आयोजित

विजेता व उपविजेता को हेलीकॉप्टर से कराया जाएगा शहर भ्रमण

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों में अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया. सवालों में जेआरडी टाटा के जीवन और समय के पहलुओं को शामिल किया गया था. रोमांचक प्रतियोगिता के बाद, जुस्को स्कूल कदमा (अभिनव कुमार पाठक एवं शाश्वत भूषण) अपने असाधारण ज्ञान और टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए इंटर-स्कूल क्विज प्रतियोगिता का विजेता बने वहीं प्रथम उपविजेता जेएच तारापोर स्कूल (साराक्षी पानी और आस्था रतूड़ी) बनी जबकि दूसरे उपविजेता लोयोला स्कूल (दक्ष जैन और दिव्यांश अग्रवाल) बने. क्विज के विजेताओं और प्रथम उपविजेताओं को 29 जुलाई को टाटा स्टील के हेलीकॉप्टर में जमशेदपुर के चारों ओर भ्रमण कराया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही