Search

 
 
 

जमशेदपुर : डीवीसी की बिजली से जल रही हाईमास्ट लाईट को जुस्को प्रदान करेगी बिजली

 
Jamshedpur (Suni Pandey) : टाटा लीज क्षेत्र एवं इससे सटी अन्य बस्तियों में टीएसयूआईएसएल (पूर्ववर्ती जुस्को) की बिजली उपलब्ध कराने तथा व्यवस्था में सुधार के लिए गुरूवार को बिद्युत महाप्रबंधक के कार्यालय में बैठक हुई. बैठक में विधायक सरयू राय के अलावे टीएसयूआईएसएल के प्रतिनिधि भी मौजूद थे. इस दौरान निर्णय लिया गया कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में बिजली से वंचित घरों में टीएसयूआईएसएल बिजली कनेक्शन देगी. इसके लिए कंपनी क्षेत्र में दो विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कराएगी. बैठक में अधिकारियों ने बताया कि मोहरदा, मुराकाटी क्षेत्र में जुस्को बिजली हेतु शीघ्र कार्य प्रारंभ होगा. बिजली हेतु केबुल बिछाने के लिए पथ निर्माण विभाग एवं मोहरदा ओड़िया स्कूल मैदान में सब स्टेशन के लिए जमीन का सत्यापन हेतु अंचलाधिकारी से जुस्को द्वारा अनापत्ति प्रमाण-पत्र मांगा गया है. विधायक सरयू राय ने समिति की बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर अनापत्ति प्रमाण पत्र शीघ्र देने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/inauguration-of-pragya-center-and-canteen-at-jamshedpur-co-operative-college/">जमशेदपुर

को-ऑपरेटिव कॉलेज में कैंटीन का उदघाटन, प्रज्ञा केंद्र खोलने की तैयारी

टीएसयूआईएसएल ने लिक्वीडेटर को भेजा प्रस्ताव

केबुल कंपनी के इर्द-गिर्द स्थत घरों एवं डीएस फ्लैट में टीएसयूआईएसएल की बिजली देने के लिए कंपनी के लिक्वीडेटर की मंजूरी जरूरी है. बैठक में टीएसयूआईएसएल के प्रतिनिधियों ने बताया कि लिक्वीडेटर को मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा गया है. सहमति मिलते ही केबुल टाऊन और केबुल बस्ती के प्रत्येक घरों को अलग-अलग बिजली प्रदान कर दी जाएगी.  वर्तमान में वहां सिंगल प्वाइंट पर बिजली आपूर्ति की जाती है. व्यक्तिगत कनेक्शन देने के लिए कंपनी ने केबुल टाऊन, डीएस फ्लैट क्षेत्र में अलग-अलग बिजली देने के लिए सर्वे पूरा कर लिया गया है. बाकी क्षेत्रों के लिए भी सर्वे किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-of-saint-robert-high-school-became-aware-of-the-provisions-of-the-pocso-act/">जमशेदपुर

: पोक्सो एक्ट के प्रावधानों से अवगत हुए संत रॉबर्ट हाई स्कूल के छात्र

पावर कट होने पर टीएसयूआईएसएल देगी बिजली

विधायक श्री राय ने नागरिकों को लोड शेडिंग से मुक्ति दिलवाने और जीरो कट बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव बैठक में रखा जिसे कमिटी के अध्यक्ष सह विद्युत महाप्रबंधक ने भी अपनी सहमती जतायी और इसपर अमल करने की बात कही. श्री राय ने कहा जब बिजली उपलब्धता पर्याप्त न हो तो ऐसी स्थिति में बिजली आपूर्ति पूर्ण करने के लिए टीएसयूआईएसएल द्वारा सिंगल प्वाइंट पर गोलमुरी ग्रिड में बिजली दी जाय. इसके लिए आवश्यक उच्च स्तरीय बैठक निर्णय लिया जाएगा. इसी तरह टेल्को भुवनेश्वरी मंदिर में हाई मास्ट लाईट में जल्द कनेक्शन देकर चालू किया जाएगा. बैठक में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, जमशेदपुर के महाप्रबंधक श्रवण कुमार, कार्यपालक अभियंता, टीएसयूआईएसएल के प्रतिनिधि, टाटा पावर लिमिटेड के प्रतिनिधि, जमशेदपुर अक्षेस के प्रतिनिधि, विधायक सरयू राय के निजी सचिव सुधीर सिंह समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sidewalk-cover-administration-oblivious-footpaths-are-facing-trouble/">आदित्यपुर

: फुटपाथ कवर प्रशासन बेखबर, लोगों को हो रही परेशानी
  [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही