Search

 
 
 

जमशेदपुर: मशहूर उद्यमी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी अबतक लापता, कांदरबेड़ा में लावारिस मिली कार

जिले के बिष्टुपुर स्थित सीएच एरिया निवासी और शहर के जाने-माने उद्यमी देवांग गांधी के 24 वर्षीय पुत्र कैरव गांधी के रहस्यमय ढंग से लापता होने की घटना ने शहर में सनसनी मचा दी है. मंगलवार दोपहर करीब दो बजे से लापता कैरव का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजनों की चिंताए बढ़ गई हैं. पुलिस की शुरूआती जांच में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.
 

Jamshedpur: जिले के बिष्टुपुर स्थित सीएच एरिया निवासी और शहर के जाने-माने उद्यमी देवांग गांधी के 24 वर्षीय पुत्र कैरव गांधी के रहस्यमय ढंग से लापता होने की घटना ने शहर में सनसनी मचा दी है. मंगलवार दोपहर करीब दो बजे से लापता कैरव का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजनों की चिंताए बढ़ गई हैं. पुलिस की शुरूआती जांच में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.

 

कांदरबेड़ा से लावारिस हालत में कार बरामद 

कैरव गांधी का मोबाइल लोकेशन अंतिम बार सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर इलाके में ट्रेस किया गया था. इसके बाद से उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है. वहीं दूसरी तरफ सरायकेला जिले के चांडिल थाना अंतर्गत कांदरबेड़ा के पास झाड़ियों से कैरव की क्रेटा कार बरामद की गई है. लापता युवक की तलाश में जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से छापेमारी कर रही हैं. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही