Search

 
 
 

जमशेदपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन में किरणोत्सव आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पोटका प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन में शुक्रवार को महिला सशक्तीकरण को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला व प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आदिवासी परंपरा के तहत विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया. इस आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए प्रसून उपाध्याय ने कहा कि महिला सशक्तीकरण पर चलाई जा रही किरणोत्सव कार्यक्रम में जिले के 15 सुदूरवर्ती विद्यालयों को चयनित किया गया है. जहां विद्यालय के महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं अपनी सुरक्षा स्वयं करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा. जिसकी शुरुआत उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन से की जा रही है. इसे भी पढ़ें : एसजीएफआई">https://lagatar.in/sgfi-jharkhand-kabaddi-team-out-after-losing-to-karnataka-in-the-quarterfinals/">एसजीएफआई

: क्वार्टर फाइनल कर्नाटक से हारकर झारखंड कबड्डी टीम बाहर

अतिथियों को पौधा देकर किया गया सम्मानित

[caption id="attachment_663327" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/JSR-kiranotsav-2_114.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यशाला में उपस्थित अतिथि एवं अन्य.[/caption] सामाजिक कार्यकर्ता उज्ज्वल कुमार मंडल द्वारा विद्यालय परिवार की ओर से एक-एक पौधा भेंट कर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार तिवारी ने विद्यालय में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला. वहीं वरिष्ठ पत्रकार व संपादक संजय मिश्रा ने विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को देखकर खुशी जाहिर करते हुए कहा किरणोत्सव का नामकरण वहीं समाजसेवी शेखर दे के माता के नाम पर रखी गई है जो एक स्वावलंबी महिला के रूप में जानी जाती थी. शेखर दे ने कहा कि जब तक महिला शिक्षित, आत्मनिर्भर एवं अपनी सुरक्षा अपने नहीं कर सकेगी तब तक वह समाज में पूर्ण रूप से सुरक्षित नहीं हो पाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-presented-37-technical-papers-and-23-e-posters-at-nml/">जमशेदपुर

: एनएमएल में छात्रों ने 37 तकनीकी पेपर और 23 ई-पोस्टर प्रस्तुत किए

कार्यशाला को सफल बनाने में इनका रहा सहयोग

इस एक दिवसीय कार्यशाला में शेखर दे, बुलंद इक्वाल, अखिलेश प्रसाद, साजन विश्वास, आरजे श्वेता एवं आरजे प्रसून, वरिष्ठ पत्रकार संजय मिश्रा, बिजनेस हेड पिनाकी गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर पात्रो एवं ट्रेनर उपस्थित थे. कार्यशाला को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मंगला मांझी, सदस्य भोलानाथ सरदार, उपाध्यक्ष लक्ष्मी कर्मकार, पार्वती माझी दुलाली भगत, समाजसेवी उज्ज्वल कुमार मंडल, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी, सहायक शिक्षक राजीव सिंह, अमल दीक्षित, दशमत मुर्मू, राजेंद्र सिंह मुंडा, निरंजन सरदार आदि की विशेष भूमिका रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही