Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेम्को आजाद बस्ती गुरुद्वारा साहिब में सजा कीर्तन दरबार

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के टेल्को क्षेत्र स्थित जेम्को आजाद बस्ती गुरुद्वारा साहिब में समूह साथ संगत की ओर से आयोजित अखंड पाठ साहिब का रविवार को भोग वितरण हुआ. इसके बाद गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन दरबार सजाया गया. इसमें भाई तरनवीर सिंह ने संगत को अपने कीर्तन विचारों से निहाल किया. हर साल की तरह इस साल भी नौजवान सभा आजाद बस्ती जेम्को की ओर से बड़े ही श्रद्धा भाव से बाबा दीप सिंह का शहीदी दिवस मनाया गया. इसे भी पढ़ें : राज्यसभा">https://lagatar.in/bjp-legislature-party-meeting-regarding-rajya-sabha-elections/">राज्यसभा

चुनाव को लेकर भाजपा विधायक दल की हुई बैठक
कार्यक्रम के आयोजन मे महती भूमिका निभाने के लिए सरदूल सिंह गुरुद्वारा साहिब में सम्मानित किया गया. वहीं निरंजन सिंह, चरणजीत सिंह, जगविंदर सिंह (प्रधान ग्रंथी), सरजीत सिंह एवं बलविंदर सिंह को भी सम्मानित किया गया. इसके बाद अरदास और गुरु का अटूट लंगर वितरण हुआ. इस अवसर पर जोरावर सिंह, करनदीप सिंह, शरणजीत, बलविंदर, राजेंद्र, सरदूल‌ समेत अन्य लोग अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही