Search

 
 
 

जमशेदपुर : केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज की छात्रा प्रीति सुमन बिहार में बनी सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज की की छात्रा रही प्रीति सुमन ने लौहनगरी और कॉलेज का नाम रोशन किया है. वह कॉलेज में बीएससी इन इनवायरमेंट एंड वाटर मैनेजमेंट की छात्रा और कोल्हान विश्वविद्यालय में वर्ष 2019 की गोल्ड मेडलिस्ट रही है. हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में इस छात्रा को सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी का पद मिला है. बस उसकी पदस्थापना बाकी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-zip-member-dr-paritosh-singh-became-a-member-of-the-district-level-15-point-committee/">जमशेदपुर

: जिप सदस्य डॉ. परितोष सिंह बने जिला स्तरीय 15 सूत्री कमेटी के सदस्य
प्रीति सुमन बताती है कि वह इस नौकरी में योगदान देगी तथा यूपीएससी की भी तैयारी करेगी. बीपीएससी की परीक्षा पास करने में मेरा कोर्स बहुत काम आया. इसकी परीक्षा में 75 प्रतिशत सवाल इनवायरमेंट एंड वाटर मैनेजमेंट से रिलेटेड थे. इस कारण मुझे परीक्षा को उत्तीर्ण करने में कोई दिक्कत नहीं हुई. उसे महिलाओं के वर्ग में नौवां स्थान प्राप्त हुआ है तथा ओवरआल 186वां रैंक मिला है. इस पद की परीक्षा वर्ष 2022 में हुई थी. उसके पिता पारसनाथ टाटा स्टील में काम करते हैं तथा मां सरिता देवी गृहणी हैं. इसे भी पढ़ें  : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-five-gang-members-arrested-for-planning-robbery-weapons-recovered/">जमशेदपुर

: लूट की योजना बनाते हेते गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद
प्रीति सुमन की सफलता पर कॉलेज प्रबंधन भी खुश है. प्रिंसिपल मीता जखनवाल ने कहा कि छात्रा की सफलता ने इस कोर्स के मायने को साबित किया है. उन्होंने प्रीति सुमन के उज्जवल भविष्य की कामना की है. छात्रा की शिक्षिका माला मध्यान्ह ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है. इस कोर्स में करियर की अपार संभावनाएं है. मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कालेज में बीएससी इन इनवायरमेंट एंड वाटर मैनेजमेंट की छात्रा थी. हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में इस छात्रा को सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी का पद मिला है. बस उसकी पदस्थापना होनी बाकी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही