Search

 
 
 

जमशेदपुर : कोल्हन विश्वविद्यालय को दीक्षांत समारोह के लिए राष्ट्रपति के आगमन की तिथि का इंतजार

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय में इन दिनों छठे दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारी चल रही है. बावजूद अभी समारोह की तिथि निर्धारित नहीं हो सकी है. समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी. श्रीमती मुर्मू की ओर से समारोह में शामिल होने की सहमति मिलने के बाद विश्वविद्यालय में तैयारी और तेज कर दी गई है. लेकिन अभी तक राष्ट्रपति भवन की ओर से श्रीमती मुर्मू के आगमन की तिथि प्राप्त नहीं हुई है. इस वजह से समारोह की तिथि निर्धारित नहीं हो सकी है. विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ प्रभात कुमार पाणि ने बताया कि राष्ट्रपति भवन की ओर से जल्द ही तिथि मिलने की उम्मीद है. राष्ट्रपति के आगमन की तिथि प्राप्त होते ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deepak-convicted-in-murder-of-two-daughters-wife-and-tuition-teacher-court-will-pronounce-sentence-on/">जमशेदपुर

: दो बेटी, पत्नी व ट्यूशन टीचर की हत्या में दीपक दोषी करार, 6 अप्रैल को अदालत सुनाएगी सजा

 समारोह में 38 टॉपर होंगे शामिल

बता दें कि छठे दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकाय एवं पाठ्यक्रमों के कुल 38 टॉपर गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थी शामिल होंगे. उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू सम्मानित करेंगी. इनमें स्नातकोत्तर (पीजी) सत्र 2019-21 के विभिन्न विषयों के 24 टॉपर विद्यार्थी शामिल है. वहीं एमबीए से एक, M.Ed से एक, B.Ed से एक, बीटेक से एक, बीडीएस से एक, एलएलबी से एक, बीएससी नर्सिंग से एक, स्नातक (यूजी) साइंस से एक, कॉमर्स से दो और वोकेशनल से एक, ह्यूमैनिटीज से एक, एक टॉपर विद्यार्थी, एक बेस्ट ग्रेजुएट को सम्मानित किया जाएगा. विश्वविद्यालय की ओर से टॉपर्स की सूची पहले पहले ही जारी कर दी गई है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-protesting-against-the-planning-policy-made-a-strategy-for-the-movement/">चाईबासा

: नियोजन नीति के विरोध में उतरे छात्र, आंदोलन की बनाई रणनीति

 दीक्षांत समारोह में टॉपर्स ही होंगे शामिल

दीक्षांत समारोह में पिछले वर्ष की ही तरह इस बार भी केवल टॉपर विद्यार्थी शामिल होंगे. इनके अलावा अन्य छात्रों को कॉलेजों में ग्रेजुएशन डे समारोह का आयोजन कर डिग्री प्रदान की जाएगी. कॉलेजों में ग्रेजुएशन डे समारोह छठे दीक्षांत समारोह के बाद किया जाएगा. विश्वविद्यालय की ओर से इस तरह का निर्देश दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही