Jamshedpur (Anand Mishra) : भुवनेश्वर स्थित किट्स यूनिवर्सिटी के तत्वाधान में आयोजित पूर्वी क्षेत्र इंटर विश्वविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कोल्हान विश्वविद्यालय की टीम ने रांची विश्वविद्यालय की टीम को 37 रनों से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश पा लिया है. इससे पहले टॉस जीतकर रांची विश्वविद्यालय ने क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. कोल्हान यूनिवर्सिटी की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे कुमार करण और अमरदीप सिंह में अच्छे हाथ दिखाए, लेकिन 25 के स्कोर पर वह प्रेम कुमार द्वारा लपके गए. उसके बाद कुमार करण और कुमार कुशाग्र ने 74 रनों की साझेदारी कर कोल्हन विश्वविद्यालय की टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. 27 के निजी स्कोर पर कुमार कुशाग्र अपना विकेट गंवा बैठे. इसे भी पढ़ें : शिलौंग">https://lagatar.in/shillong-pm-modi-said-in-the-election-rally-people-immersed-in-the-pit-of-despair-are-chanting/">शिलौंग
: चुनावी रैली में बोले पीएम मोदी, निराशा के गर्त में डूबे लोग माला जप रहे, मोदी तेरी कब्र खुदेगी… उसके बाद भानु आनंद और कुमार करण ने टीम का स्कोर 150 के करीब पहुंचाया. इसी बीच कुमार करन ने अपना शतक पूरा किया जिसमें कुमार करण ने 66 गेंदों पर 15 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 106 रनों की शानदार पारी खेली. रवि शर्मा ने अंतिम के ओवरों में 10 गेंदों में 22 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया. 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रांची विश्वविद्यालय की टीम पहले ही गेंद पर अपने सबसे अनुभवी बल्लेबाज राम रोशन का विकेट गंवा बैठी, जो जुनैद के ओवर की पहली गेंद पर विकेट के पीछे भानु आनंद के हाथों लपके गए. इसी के साथ कोल्हान विश्वविद्यालय ने मैच में अपना दबाव बनाना जारी रखा. समय अंतराल पर विकेट गिरते रहे और आखिरकार रांची विश्वविद्यालय सीमित 25 ओवर में 7 विकेट खोकर मात्र 168 रन ही बना सकी. इसे भी पढ़ें : पथ">https://lagatar.in/junior-engineers-of-road-construction-department-will-get-promotion-to-the-post-of-ae/">पथ
निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियरों को AE के पद पर मिलेगा प्रमोशन कोल्हान विश्वविद्यालय की तरफ से मनीषी सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए, जिन्होंने 5 ओवर में 21 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को चलता किया. वहीं रवि कुमार ने 5 ओवर में 26 रन खर्च कर 2 विकेट लिये. रांची विश्वविद्यालय की तरफ से अमरजोत ने नाबाद 48 रन और नगेंद्र ने 45 रनों की पारी खेली. इस जीत के साथ 2016 से चले आ रहे अपने विजय रथ को कोल्हन विश्वविद्यालय में कायम रखा. कोल्हन विश्वविद्यालय 2016 से अभी तक झारखंड के किसी भी विश्वविद्यालय से किसी भी प्रतियोगिता में पराजित नहीं हुई है. इससे पहले भी कई बार कोल्हन विश्वविद्यालय की टीम सेमिफाइनल और क्वार्टर फाइनल खेल चुकी है. इसे भी पढ़ें : नए">https://lagatar.in/committee-of-four-lawyers-formed-to-inspect-construction-of-new-high-court-building-high-court-angry-with-governments-reply/">नए
हाईकोर्ट भवन निर्माण के निरीक्षण के लिए चार वकीलों की कमिटी गठित,सरकार के जवाब से HC नाराज कोल्हान विश्वविद्यालय की टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर कुलपति डॉ गंगाधर पांडा, प्रति कुलपति डॉ कामिनी कुमार और कुलसचिव डॉ जयंत शेखर सहित छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष डॉ एससी दास और विश्वविद्यालय खेल पदाधिकारी मन्मथ नारायण सिंह व अमरीश दास ने शुभकामनाएं दी हैं. कुलपति एवं कुलसचिव ने भरोसा जताया है कि टीम इस बार खिताब जीतकर कोल्हान विश्वविद्यालय का नाम ऊंचा करेगी. वहीं खेल अधिकारी ने टीम को संतुलित बताते हुए आगे की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने की बात कही है. इस मैच में निहाल सिंह, जुनेद अशरफ और मनीषि को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. टीम मैनेजर एनएन सिंह और कोच एके सिंह ने टीम के प्रति भरोसा जताते हुए आगे अच्छा प्रदर्शन करने की आशा जतायी है. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : प्री क्वार्टर फाइनल में कोल्हान यूनिवर्सिटी ने रांची यूनिवर्सिटी को किया परास्त

Leave a Comment