Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कोल्हन विश्वविद्यालय को जेपीएससी से मिले 7 शिक्षक, सिंडिकेट की बैठक संभव

Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय को जेपीएससी से हाल ही में सात शिक्षक मिले हैं. इन शिक्षकों में से दो की नियुक्ति विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभाग के लिए की गयी है. जबकि पांच कॉलेजों के लिए मिले हैं. इन्हें विभिन्न कॉलेजों में पदस्थापित किया जायेगा. इससे पूर्व सिंडिकेट से सहमति प्राप्त करनी होगी. इसे लेकर विश्वविद्यालय में आगामी दिनों में सिंडिकेट की बैठक भी हो सकती है, लेकिन चूंकि कुलपति के कार्यकाल की समाप्ती को लेकर राजभवन की ओऱ से उनकी वित्तीय शक्तियों समेत नीतिगत फैसले पर रोक लगा दी गयी है. अतः बैठक करने को लेकर विश्वविद्यालय को राजभवन से अनुमति लेनी होगी. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-elections-congress-lodges-police-complaint-against-amit-shah-for-making-inflammatory-statements/">कर्नाटक

चुनाव : कांग्रेस ने भड़काऊ बयान देने को आरोप में अमित शाह के खिलाफ पुलिस में शिकायत कराई
विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी सह प्रवक्ता डॉ प्रभात कुमार पाणि ने बताया कि सिंडिकेट मीटिंग को लेकर जल्द ही चर्चा की जायेगी. इसके पश्चात बैठक के लिए राजभवन से अनुमति मांगी जायेगी. राजभवन से अनुमति मिल जाती है, तो बैठक कर पीजी डिपार्टमेंट (स्नातकोत्तर विभाग) में दो तथा विभिन्न कॉलेजों में पांच शिक्षकों की पदस्थापना कर दी जायेगी. इससे पूर्व उनके प्रमाणपत्रों का सत्यापन भी किया जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही