Search

 
 
 

जमशेदपुर : घाटशिला में ब्लड बैंक के लिये स्वास्थ्य सचिव अरुण सिंह से मिले कुणाल षाड़ंगी

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar): घाटशिला में ब्लड बैंक की मांग को लेकर गुरुवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने स्वास्थ्य सचिव अरुण सिंह से मुलाकात की. इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य सचिव से कहा कि सिंहभूम के सबसे बड़े अनुमंडल घाटशिला की आबादी क़रीब नौ लाख है. सात प्रखंडों वाले इस अनुमंडल की पूरी आबादी को आसपास में ब्लड बैंक न होने के कारण पूरी तरह से जिला मुख्यालय जमशेदपुर पर निर्भर रहना पड़ता है. जिसकी दूरी लगभग 90 किलोमीटर है. सारी औपचारिकताओं को पूरा करके जमशेदपुर से ब्लड लेकर बहरागोड़ा तक आने में 3-4 घंटे का समय लग जाता है. परिणामस्वरूप मरीज के जीवन रक्षा की संभावना कम होती है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-anganwadi-supervisors-did-not-get-salary-for-11-months-pleaded-with-saryu-rai/">जमशेदपुर

: आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों को 11 महीने से नहीं मिला वेतन, सरयू राय से लगायी गुहार

स्वास्थ्य सचिव ने विभागीय पहल का आश्‍वासन दिया

उन्‍होंने कहा कि यह अत्यंत ही संवेदनशील मामला है. अत: इस मामले में सरकार को गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है. ब्लड बैंक मामले को लेकर घाटशिला की आम जनता ने बीते 19 जून को बैठक कर रक्त संग्रहण केंद्र और रक्त कोष की स्थापना का प्रस्ताव भी विभाग के पास भेजा है. स्वास्थ्य सचिव अरुण सिंह ने कुणाल षाड़ंगी को आश्वस्त किया कि जल्द ही इन दोनों मामलों पर विभागीय पहल होगी और पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन को उचित दिशा निर्देश दिए जाएंगे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-grabbing-land-acquitted-from-court/">जमशेदपुर:

जमीन कब्जाने का आरोपी कोर्ट से हुआ बरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही