Search

 
 
 

जमशेदपुर: कुणाल षाड़ंगी ने दिव्यांग को भेंट की अत्याधुनिक व्हील चेयर

 
Jamshedpur (Vishwajeet Bhatt) : पटमदा प्रखंड के बांगुड़दा पंचायत के गोपालपुर गांव के अमर शंकर मिश्रा को बुधवार को कुणाल षाड़ंगी की ओर से अत्याधुनिक व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई. कुछ साल पहले पैर में गैंग्रीन हो जाने के कारण अमर शंकर मिश्रा के पैर को काट देना पड़ा था. इस कारण से वे चल फिर नहीं सकते हैं. उनके पुत्र ने समाजसेवी धवल सेठ से संपर्क साधा और अपने पिता की परिस्थिति बताई. समाजसेवी धवल सेठ ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी को स्थिति से अवगत कराया. इसके बाद उन्होंने नाम्या स्माइल फाउंडेशन की तरफ से व्हीलचेयर मुहैया कराई. इसे भी पढ़ें: गोपालगंज">https://lagatar.in/gopalganj-bus-full-of-kanwariyas-rams-into-truck-more-than-40-people-injured-7-in-critical-condition/">गोपालगंज

: कांवड़ियों से भरी बस ने ट्रक में मारी टक्कर, 40 से ज्यादा लोग घायल, 7 की हालत गंभीर

अमर शंकर मिश्रा ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन और कुणाल षाड़ंगी के प्रति आभार जताया

व्हीलचेयर मिलने से अब अमर शंकर मिश्रा छोटी-मोटी जरूरतों के लिये आत्मनिर्भर हो जाएंगे. व्हीलचेयर मिलने के बाद अमर शंकर मिश्रा के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी. उन्होंने नाम्या स्माइल फाउंडेशन और कुणाल षाड़ंगी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में संस्था ने उनकी परेशानी समझकर मदद की, जिसे कभी भूला नहीं जा सकता. इस मौके पर समाजसेवी बिमल बैठा, संदीप मिश्रा, विश्वजीत कुंभकार, आतिश मिश्रा, मनिंद्र मिश्रा, धवल सेठ, पूर्णेन्दु सहित अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-preeti-of-mango-chandravatinagar-selected-in-bpsc-got-314th-rank/">जमशेदपुर

: मानगो चंद्रावतीनगर की प्रीति का बीपीएससी में चयन, मिला 314 वां रैंक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही