Search

 
 
 

जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज करनडीह के लासो किस्कू ने जीता गोल्ड

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज के संथाली विभाग चौथे सेमेटर के छात्र लासो किस्कू ने राँची में आयोजित थल सेना कैंप में ऑब्स्टिकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम कॉलेज का नाम रोशन किया है. वह चाकुलिया के मालीबानी गांव निवासी हैं. लासो ने 10 बाधाओं को पार करते हुए 29 सेकेंड का समय निकालकर बिहार और झारखण्ड में सबसे तेज धावक होने का खिताब अपने नाम किया है. इसे भी पढ़ें : देश">https://lagatar.in/tiranga-yatra-was-taken-out-across-the-country-army-rehearsed-dhruv-helicopter-showered-flowers-on-the-tricolor/">देश

भर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी, सेना ने फुलड्रेस रिहर्सल की, ध्रुव हेलिकॉप्टर से तिरंगे पर पुष्प वर्षा की गयी
साथ ही भूगोल विभाग प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रितिका सिंह ने छठा स्थान प्राप्त किया है. वह परसुडीह निवासी हैं. दोनो ही विद्यार्थी का चयन नई दिल्ली में होने वाले ऑल इंडिया थल सेना कैंप के लिए हुआ है, जिसका आगामी सितंबर माह में आयोजन होगा. कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने दोनों विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए कहा है कि ये विद्यार्थी हमारे कॉलेज के लिए गौरव हैं. उन्हें कॉलेज में सम्मानित किया जाएगा. एनसीसी ऑफिसर प्रो रितु, खेल प्रभारी प्रो अरविंद पंडित समेत कॉलेज परिवार इन दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही