Search

 
 
 

जमशेदपुर : वकीलों ने लिफ्ट समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जिला व्यवहार न्यायालय भवन की लिफ्ट ठीक करने समेत तीन मामलों को लेकर वकीलों ने सामूहिक रूप से जिला रजिस्ट्रार को एक मांग पत्र सौंपा है. इसकी प्रति झारखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार को भी प्रेषित की गई है. इन मांगों के समाधान के लिए वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बताया कि जिला न्यायालय भवन की दोनों लिफ्ट प्राय: खराब रहती है. इससे बुजुर्ग वकील एवं पक्षकारों को पहले और दूसरे तल पर जाने में तकलीफ हो रही है. किसी-किसी कोर्ट रूम में वकीलों के बैठने के लिए पर्याप्त संख्या में बेंच नहीं है और उनकी नियमित सफ़ाई नहीं होती है, धूल जमी रहती है. इसे भी पढ़ें : राउज">https://lagatar.in/rouse-avenue-courts-decision-kejriwals-remand-period-extended-till-april-1/">राउज

एवेन्यू कोर्ट का फैसला, केजरीवाल की रिमांड अवधि एक अप्रैल तक बढ़ायी
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जिला व्यवहार न्यायालय में सैकड़ो पक्षकारों और गवाहों संबंधित कोर्ट में उपस्थित होना होता है, ठोस जानकारी के अभाव में कई बार एक से दूसरे फ्लोर पर उन्हें भटकना पड़ता है. ऐसे में न्यायालय भवन के प्रवेश द्वार के समक्ष सभी संबंधित न्यायिक पदाधिकारियों के नाम, उनके कोर्ट रूम नंबर और फ्लोर की जानकारी वाला सूचना पट होना चाहिए. मांगपत्र पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं ट्रस्टी मनोरंजन दास, पूर्व सह सचिव मोहम्मद कासिम, रतन चक्रवर्ती, निमाई चंद्र पांडा, ओपी सिंह, बीवी सुब्रह्मण्यम, बबीता जैन, रास बिहारी, आर सत्पथी, एम सिंह, डीके चौधरी, जेकेएम राजू, राहुल कुमार, बाबू नंदी कुलविंदर सिंह समेत अन्य अधिवक्ताओं ने हस्ताक्षर कर मांग का समर्थन किया है. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/petition-to-remove-kejriwal-from-the-post-of-cm-rejected-by-delhi-hc/">दिल्ली

HC से केजरीवाल को सीएम पद से हटाने वाली याचिका खारिज, कहा-यह मामला न्यायिक हस्तक्षेप के दायरे से बाहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही