Search

 
 
 

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज में गीता व आत्म विकास पर व्याख्यान आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन कदमा में बुधवार को गीता व आत्म विकास एवं अध्यात्म पर व्याख्यान का आयोजन किया गया. व्याख्यान में मुख्य वक्ता के तौर पर मर्सी हॉस्पिटल के लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. सुनील नंदवानी उपस्थित थे. इस मौके पर डॉ. सुनील नंदवानी ने कहा कि जब तक हम अपने कार्य करने की प्रवृत्ति का विश्लेषण नहीं करगें, कार्य करने के तरीके को सम्मान नहीं देंगे, कार्यस्थल के वातावरण एवं सुविधाओं को आकर्षक तथा अनुकूल बनाने वाले लोगों के प्रति अपना दृष्टिकोण नहीं बदलेंगे, तब तक हम कुछ भी हासिल करके भी हासिल नहीं कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-us-professor-ram-narayanan-attended-jmas-online-seminar/">जमशेदपुर

: जेएमए की ऑनलाइन संगोष्ठी में शामिल हुए अमेरिका के प्रोफेसर राम नारायणन

व्यख्यान के पश्चात प्रश्नोत्तरी का सत्र चला

[caption id="attachment_413308" align="aligncenter" width="530"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/jsr-dbms-1.jpeg"

alt="" width="530" height="353" /> व्याख्यान में अपने विचार रखते डॉ. सुनील नंदवानी[/caption] इस व्यख्यान के पश्चात प्रश्नोत्तरी का सत्र चला. जिसमें छात्र-छात्राएं शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं कर्मचारियों ने नंदवानी से कई प्रश्न किए जिसका उन्होंने उदाहरण के साथ जवाब दिया. व्याख्यान का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया. इस अवसर पर डीबीएमएस कॉलेज के हिंदी के सहायक प्राध्यापक डॉ अरुण कुमार सज्जन ने डॉक्टर सुनील नंदवानी का परिचय कराया. डॉ.सज्जन ने उन्हें एक चिकित्सक के अतिरिक्त विख्यात समाजसेवी और आध्यात्मिक चेतना का प्रखर वक्ता बताया. इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. जुही समर्पित, डॉ मोनिका उप्पल, पामेला अर्चना,पूनम, सूरीना,कंचन, गायत्री, निशी, मौसमी, बीरेन्द्र पांडे, अभिजीत, एंटनी के अलावा सभी छात्र छात्राएँ उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही