Search

 
 
 

जमशेदपुर : पूर्वी में लाइब्रेरी व सड़कें बन कर तैयार, अब शिलान्यास

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : जमशेदपुर के पूर्वी इलाके में चार करोड़ 10 लाख 5034 रुपये की लागत से लाइब्रेरी की एक और नाली व सड़क की 23 योजनाएं तैयार हो गई हैं. बर्मामाइंस में वरिष्ठ नागरिक के लिए बनाई गई लाइब्रेरी की बिल्डिंग बनकर खड़ी हो गई है. इसके अलावा 23 सड़कें और नालियां भी निर्मित हो चुकी हैं. 15वें वित्त आयोग की मद से एक सड़क का चौड़ीकरण भी किया गया है. इसके अलावा, सड़क की 16 योजनाएं हैं और नागरिक सुविधा की छह योजनाएं हैं. अब जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) इन योजनाओं के शिलान्यास का खाका तैयार कर रही है. कहा जा रहा है कि सात सितंबर के बाद से एक-एक कर योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-villagers-protest-against-using-substandard-material-in-road-construction/">गालूडीह

: सड़क निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने पर ग्रामीणों का विरोध

योजना स्थल पर होगा शिलान्यास

अब कोरोना का प्रकोप काफी कम हो गया है. इसलिए एजेंसी ने योजना स्थल पर शिलान्यास का खाका तैयार किया है. किसी एक योजना स्थल पर 3-4 योजनाओं का शिलान्यास कर दिया जाएगा. शिलान्यास के लिए जमशेदपुर पूर्वी के विधायक को आमंत्रित किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-transformer-malfunctions-in-marangponga-village-villagers-forced-to-live-in-darkness/">किरीबुरु

: मारंगपोंगा गांव में ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर

10 लाख 75 हजार 814 रुपए की लागत से बनी है लाइब्रेरी

जमशेदपुर जेएनएसी ने बर्मामाइंस में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 10 लाख 75 हजार 814 रुपए की लागत से लाइब्रेरी बनवाई है इस लाइब्रेरी में स्टडी रूम भी है. यहां बैठकर वरिष्ठ नागरिक किताबें पढ़ सकेंगे. इसके अलावा, एक पार्किंग स्थल भी बनाया गया है. जहां लोग अपने वाहन पार्क कर सकेंगे. लाइब्रेरी का निर्माण मां देवड़ी कंस्ट्रक्शन ने किया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bolero-collides-with-chowka-overbridge-driver-dies/">जमशेदपुर

: चौका ओवरब्रिज से बोलेरो टकरायी, चालक की मौत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही