Search

जमशेदपुर : चार लोगों की हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास

  • कोर्ट ने एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया
Jamshedpur (Rohit kumar)पूर्वी सिंहभूम के पोटका थाना क्षेत्र स्थित सोहदा पंचायत के पाथरभांगा टोला चाटानी में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या करने के दोषी बोस्को टुडू को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए एडीजे 2 आभाष वर्मा ने बोस्को को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. इसके अलावा कोर्ट ने बोस्को पर एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है. जुर्माने की राशि नहीं देने पर अतिरिक्त सजा काटनी होगी. इसके पूर्व कोर्ट ने 12 अप्रैल को बोस्को को दोषी करार दिया था. इसे भी पढ़ें : मोदी">https://lagatar.in/modi-committed-so-many-atrocities-yet-chirag-remains-his-hanuman-tejashwi/">मोदी

ने इतनी ज्यादती की, फिर भी उनके हनुमान बने हुए हैं चिराग :  तेजस्वी 

13 लोगों की हुई थी गवाही

इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक राजीव कुमार ने पैरवी की थी. राजीव कुमार ने बताया कि मामले में कुल 13 लागों की गवाही हुई थी, जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी को दोषी पाया है. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार बास्को टुडू ने पहले बैल लेकर जा रही थापा टुडू की हत्या कि फिर थापा के घर जाकर उसके भाई रमेश टुडू, रमेश की पत्नी मालती और बहन सोनिया की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की. इस संबंध में मोहन टुडू के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इसे भी पढ़ें : JMM">https://lagatar.in/jmm-candidates-nalin-soren-and-vijay-hansda-filled-the-nomination-papers-cm-champai-and-kalpana-were-present/">JMM

प्रत्याशी नलिन सोरेन व विजय हांसदा ने भरा पर्चा, CM चंपाई और कल्पना रही मौजूद

ये है मामला

घटना 20 जनवरी 2016 की है. इस घटना में बोस्को ने थापा टुडू (35), रमेश टुडू (30), रमेश टुडू की पत्नी मालती टुडू (20) व सोनिया टुडू (20) की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी थी. चारों की हत्या करने के बाद आरोपी बोस्को टुडू ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया था. बोस्को टुडू रिश्ते में थापा और रमेश का चचेरा भाई है. घटना से कुछ दिनों पूर्व बोस्को की पत्नी बाली टुडू को डायन कह कर थापा, रमेश और सोनिया के छोटे भाई भैरव ने कुल्हाड़ी से मार डाला था. हालांकि मामला जमीन विवाद से जुड़ा निकला. इसे भी पढ़ें : कृत्रिम">https://lagatar.in/general-elections-in-the-era-of-artificial-intelligence/">कृत्रिम

बुद्धिमत्ता के दौर में आम चुनाव

मानगो में दो होटलों में लगी आग, सारा सामान जलकर खाक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Mango-AAG-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के मानगो स्थित टैंक रोड में शुक्रवार तड़के दो होटलों में अचानक आग लग गई. घटना सुबह 3.30 बजे की बताई जा रही है. उक्त होटल का संचालन शिबू पाल और झंटू मोदक करते है. स्थानीय लोगों ने उन्हें आग लगने की सूचना दी. इधर सूचना पाकर दोनों मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में अग्निशमन विभाग को फोन कर जानकारी दी. सूचना पाकर दमकल घटना स्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई. जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक होटल में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया था. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-grants-interim-bail-to-arvind-kejriwal-till-june-1-atmosphere-of-celebration-among-aap/">सुप्रीम

कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को एक जून तक अंतरिम जमानत दी, आप में जश्न का माहौल

आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं

इधर शुक्रवार सुबह घटना की सूचना पाकर भाजपा नेता विकास सिंह पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली. पीड़ित ने बताया कि आग ने उनका रोजगार छीन लिया है अब उनके सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है. पंद्रह वर्षों से खाना नाश्ता का होटल चला कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे पर एक ही झटके में वे सड़क पर आ गए. उन्होंने बताया कि देर रात पूरी तरह चुल्ले की भट्टी को बंद कर वे अपने घर गए थे आग कैसे लगा कुछ समझ में नहीं आ रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp