Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोल्डन बेबी लीग में लोयोला फाइटर्स ने जेपीएस लायंस को 8-1 से हराया

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : लोयोला स्कूल (अंडर-11) की टीम ने जमशेदपुर गोल्डन बेबी लीग के 10वें वीकेंड में एक और धमाकेदार जीत हासिल की. शानदार प्रर्दशन करते हुए लोयोला स्कूल ने जमशेदपुर पब्लिक स्कूल (जेपीएस) की टीम को 8-1 से हराया. लोयोला फाइटर्स ने जेपीएस लायंस के खिलाफ अपने मैच को बड़े अंतर से जीता. इस दौरान उन्होंने कई शानदार गोल किए और अपने माता-पिता को खुश किया. झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन (जेएफए) और झारखंड स्पोर्टिंग एसोसिएशन (जेएसए) के साथ मिलकर जमशेदपुर एफसी 10 महीने तक चलने वाले जमशेदपुर गोल्डन बेबी लीग 2023 के दूसरे संस्करण का आयोजन कर रही है. इसमें शहर भर के बच्चों को अंडर-5 से अंडर-13 तक की विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है. 10 महीने तक चलने वाला यह टूर्नामेंट हर रविवार सुबह जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आर्चरी ग्राउंड में आयोजित किया जाता है ताकि बच्चों के विकास को और बढ़ावा दिया जा सके. बेबी लीग के 10वें वीकेंड की प्रतियोगिता में 122 छात्रों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-workers-listen-to-pms-mann-ki-baat-at-burmamains-utsav-bhavan/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस उत्सव भवन में भाजपाइयों ने सुनी पीएम के “मन की बात”
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही