Search

 
 
 

जमशेदपुर: महात्मा सिंह प्रदेश सचिव व राम चौधरी बने जदयू जिला बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

 
Jamshedpur :  जदयू जिला कमिटी की एक बैठक गदड़ा स्थित कार्यालय में हुई. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश राजीव रंजन सिंह मौजूद थे. इस दौरान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एवं पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष का मनोनयन किया गया. जिला अध्यक्ष विश्राम प्रसाद ने बताया कि सर्वसम्मति से महात्मा सिंह को प्रदेश सचिव एवं राम चौधरी को जिला जदयू बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया. इसे भी पढ़ें: जलवायु">https://lagatar.in/ipcc-warns-about-climate-change-coastal-areas-will-drown-40-million-people-in-india-are-in-danger/">जलवायु

परिवर्तन को लेकर IPCC ने चेताया, डूब जायेंगे तटीय इलाके, भारत में 4 करोड़ लोग खतरे में

बिहार की तर्ज पर झारखंड में महिलाओं को मिले आरक्षण का लाभ

बैठक में मौजूद सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रदेश बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने कहा कि बिहार से अलग होकर बना झारखंड आज विकास के मामले में फिसड्डी साबित हो रहा है. जबकि बिहार में सुशासन बाबू (नीतीश कुमार) का काम बोल रहा है. उन्होंने बिहार की तर्ज पर झारखंड की महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने की मांग की. जिससे उनकी हर क्षेत्र में भागीदारी बढ़े.

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

जदयू जिलाध्यक्ष विश्राम प्रसाद, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, अमन कुमार, महासचिव जितेंद्र कुमार, सचिव सुदर्शन यादव, नारायण यादव, संजय ठाकुर, मनोज दास, विश्वनाथ प्रसाद,  हरिनारायण सिंह, संतोष कुमार, सुनील साहू, कौशल कुमार, सिद्धेश्वर प्रसाद, विकास कुमार, बबलू सिंह, संजय सिंह, रवींदर सिंह, अजीत, अंकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: बिहार">https://lagatar.in/three-former-ias-officers-of-bihar-manipulated-the-funds-of-dalit-children-the-trial-will-go-on/">बिहार

के तीन पूर्व आईएएस अधिकारियों ने की दलित बच्चों के फंड में हेरफेर, मुकदमा चलेगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही