Jamshedpur : जिले के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित झंडा चौक में शुक्रवार देर रात चापड़बाजी हुई है. इस हमले में खड़ंगाझार मोड़ निवासी बिष्णु सिंह सरदार गंभीर रूप से घायल हो गया. चापड़बाजी की घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई.

आरोप है कि मंगल और नेगरो नामक युवकों ने बिष्णु सिंह सरदार पर चापड़ से हमला किया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

इधर घटना की सूचना पाकर टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच शुरू कर दी है. चापड़बाजी क्यों हुई, इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है. पुलिस हमले के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

