Search

 
 
 

Ranchi : ATS जवान परिवार संग गए हैं अयोध्या, इधर ताला तोड़ लाखों के जेवरात व नकदी लेकर चोर फरार

सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के जमुना नगर रोड नंबर-3 में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया. घर का ताला तोड़ चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए. चोरी की वारदात एटीएस में तैनात जवान कमलेश कुमार के घर में हुई है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi :  सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के जमुना नगर रोड नंबर-3 में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया. घर का ताला तोड़ चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए. चोरी की वारदात एटीएस में तैनात जवान कमलेश कुमार के घर में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार, कमलेश कुमार अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या घूमने गए हैं. इसी दौरान चोरों ने उनके बंद घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों के जेवरात और नकदी चोरी कर फरार हो गए.

 


घटना का खुलासा शनिवार सुबह हुआ, जब आसपास के लोगों ने कमलेश कुमार के घर का मुख्य दरवाजा और ताला टूटा देखा. इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सुखदेव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान हो सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही