Search

 
 
 

Jharkhand News: प्रिंस खान व लोकल आपराधिक गैंग पर कसेगा शिकंजा, बनेगी SIT

एसआईटी टीम आपराधिक गैंग के पूरे नेटवर्क, आर्थिक स्रोतों और मददगारों की कुंडली खंगालेगी. इसके अलावा उनके मददगारों के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई के साथ उनकी संपत्ति और आर्थिक नेटवर्क पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi :  झारखंड में रंगदारी, हत्या और ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर पर विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया जा रहा है. डीजीपी तदाशा मिश्रा के निर्देश पर बनने वाली यह टीम कुख्यात अपराधियों और उनके नेटवर्क की डिजिटल ट्रैकिंग करेगी.


एसआईटी के रडार पर विदेश में बैठे कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के साथ-साथ राहुल सिंह और राहुल दुबे जैसे अपराधी भी हैं. टीम इनके पूरे नेटवर्क, आर्थिक स्रोतों और मददगारों की कुंडली खंगालेगी.

 

5 संवेदनशील जिलों पर विशेष फोकस

एसआईटी का अभियान सिर्फ राजधानी रांची तक सीमित नहीं रहेगा. धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर और हजारीबाग जैसे संवेदनशील जिलों में स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर विशेष अभियान चलाया जाएगा. अपराधियों और उनके मददगारों के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई के साथ उनकी संपत्ति और आर्थिक नेटवर्क पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही