Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नहाने के क्रम में बेलडीह लेक में डूबने से व्यक्ति की मौत

Jamshedpur (Rohit kumar) : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत बेलडीह लेक में नहाने के क्रम में डूबने से 32 वर्षीय सरफराज अली उर्फ चंदू की मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रात 9 बजे लेक से बाहर निकलवाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के शीत गृह में रखवा दिया है. सरफराज कदमा शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 में रहता था. वह हर दिन लेक में नहाने आता था. शनिवार दोपहर वह अपने बेटे के साथ तालाब में नहाने के दौरान डूब गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-naxalites-have-no-option-but-to-leave-the-forest-dig/">किरीबुरू

: जंगल छोड़ भागने के सिवाय नक्सलियों पास दूसरा कोई विकल्प नहीं : डीआईजी

पत्नी मानसिक रूप से बीमार

मामले को लेकर मृतक की मां कौसर जहां ने बताया कि सरफराज अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अलग रहता था, जबकि वे लोग धातकीडीह में रहते हैं. बीते कुछ दिनों से सरफराज सुबह पांच बजे उनके घर पर आता था और घर पर ही सोता था. आज वह घर नहीं आया था. सूचना मिली की वह लेक में डूब गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही