Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो बड़ा हनुमान मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit kumar) : मानगो थाना अंतर्गत बड़ा हनुमान मंदिर को निशाना बनाते हुए चोरों ने मंदिर की दानपेटी से रुपयों की चोरी कर ली. घटना को अंजाम देने के बाद चोर आराम से फरार हो गए. इसकी जानकारी मंदिर कमेटी को तब हुई जब वे शुक्रवार सुबह मंदिर को खोलने पहुंचे. उन्होंने पाया कि दान पेटी टूटी हुई है और उसमें रखे पैसे गायब है. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mango-echoed-with-the-thunder-of-bullets-firing-between-two-sides/">जमशेदपुर

: दो गुटों की आपसी रंजिश में बीच सड़क पर चली गोली, मची अफरा-तफरी

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

मंदिर के सीसीटीवी में चोर की गतिविधि कैद हो गई है. कैमरे में एक चोर चोरी करते दिखाई दे रहा है. जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के सेक्रेटरी शिव प्रकाश शर्मा ने बताया कि चोर देर रात 2 बजे मंदिर में घुसा और थोड़ी देर में चोरी कर बाहर निकल गया. उन्होंने बताया कि मंदिर कमेटी हर दो माह में दान पेटी खोलती है. आगामी मंगलवार को भी दान पेटी खुलनी थी पर उससे पहले चोरी हो गई. उन्होंने बताया कि दानपेटी में लगभग 50 से 60 हजार रुपये होंगे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही