Jamshedpur (Sunil Pandey) : मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा की निर्वतमान अध्यक्ष मनीषा संघी को सत्र 2021-22 हेतु बतौर शाखा अध्यक्ष पुरे राष्ट्र में सर्वश्रेष्ठ महिला शाखा अध्यक्ष के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इसकी घोषणा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय स्तर पर पिछले दिनों बनारस में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में की गयी थी. सम्मान मिलने के बाद मनीषा संघी ने विशेष रुप से सत्र 2021-22 की शाखा सचिव कविता अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष मुस्कान अग्रवाल का साधूवाद किया. कहा कि इनका हमेशा पग-पग में साथ मिला. साथ ही सुरभि शाखा के सभी सदस्यों का तहे दिल से धन्यवाद दिया. सबका सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा ऐसा पूर्ण विश्वास उन्होंने जताया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-women-of-mango-sahara-city-celebrated-holi-milan/">जमशेदपुर
: मानगो सहारा सिटी की महिलाओं ने मनाया होली मिलन कार्यक्रम में ये थे मौजूद
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अष्टम प्रांतीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लाखोटिया, प्रांतीय अध्यक्ष नंद लाल अग्रवाल, नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र भट्टर, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, गोविन्द मेवाड़, नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता एवं झारखण्ड प्रान्त के विभिन्न शाखाओ के पदाधिकारी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-sent-all-three-accused-to-jail-in-the-case-of-firing-on-zahid/">जमशेदपुर
: जाहिद पर फायरिंग मामले में तीनों आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल [wpse_comments_template]
Leave a Comment