- सीजीपीसी पूरी शिद्दत से वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की करेगी सेवा : शैलेंद्र सिंह
सोरेन से जेल में मुख्यमंत्री की मुलाकात पर भाजपा ने जताई आपत्ति, चुनाव आयोग से की शिकायत गौरतलब है कि समाजसेवी माता मनजीत कौर (82 वर्ष) का निधन हार्ट फेल होने के कारण हो गया. वे कुछ समय से बीमार चल रही थीं. माता मनजीत कौर द्वारा टेल्को स्थित बीएड कॉलेज के नजदीक बुजुर्गों के रहने के लिए वृद्धाश्रम की स्थापना की गयी है, जिसमें मजबूर और बेघर बुजुर्गों को रहने का स्थान और आसरा दिया जाता है. उनके बाद अब यह जिम्मेदारी सीजीपीसी के हाथों में आ गई है. बहरहाल, समाजसेवी बीबी मनजीत कौर का अंतिम संस्कार शुक्रवार को स्वर्णरेखा घाट पर किया गया. इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, चेयरपर्सन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह व गुरुचरण सिंह बिल्ला, सलाहकार सुखविंदर सिंह राजू, सुखदेव सिंह बिट्टू, जसपाल सिंह ने सिख समाज की ओर से दिवंगत आत्मा को नमन किया और श्रद्धांजलि दी. इसके अलावा सरदार गुरप्रीत सिंह, हरदीप सिंह, एवं परमजीत सिंह समेत कई अन्य लोग शव यात्रा में शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-weather-sun-gods-wrath-again-during-the-day-lord-indras-blessings-in-the-evening/">Jamshedpur
Weather : दिन में फिर सूर्य देव का कोप, शाम को इंद्रदेव ने की कृपा सीआरपीएफ के डीआईजी सरदार केवल सिंह एवं परमजीत कौर से माता मनजीत कौर का पारिवारिक संबंध रहा है. माता जी को वृद्धावस्था में काफी सहयोग मिलता रहा है. माता मनजीत कौर कुछ समय से पंजाब स्थित आवास में रह रही थीं, जहां उनकी देखभाल डीआईजी परिवार द्वारा की जा रही थी, परंतु कुछ समय पूर्व ही वह जमशेदपुर आकर यहां स्थित अपने आवास में रह रही थीं, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/elections-on-all-three-seats-in-jharkhand-concluded-peacefully-k-ravi-kumar/">झारखंड
में तीनों सीट पर चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न – के रवि कुमार [wpse_comments_template]
Leave a Comment