Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर :  मंजूनाथ भजंत्री ने किया पदभार ग्रहण, बोले-पंचायत होंगे विकास कार्यों के केन्द्र बिन्दु

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के 23 वें उपायुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त विजया जाधव से पदभार ग्रहण किया. मौके पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए नवपदस्थापित उपायुक्त ने कहा कि जिले में विधि व्यवस्था का बेहतर संधारण एवं विकास कार्यो का सफल क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का समयबद्ध रूप मे धरातल पर उतारने का प्रयास रहेगा. ताकि सभी सुयोग्य व्यक्ति तथा समाज के अंतिम छोर तक विकास योजनाओं को पहुंचाया जा सके. उन्होंने कहा कि पंचायत को सशक्त बनाना तथा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय की सक्रियता बढ़ाने उनकी प्राथमिकताएं रहेंगी. ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके. उन्हें किसी कार्य के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के केन्द्र बिन्दू में पंचायत रहेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-minor-commits-suicide-by-hanging-in-patmada/">जमशेदपुर

: पटमदा में नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

शहर को मिस करूंगी- विजया जाधव

इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त विजया जाधव ने कहा कि उपायुक्त के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिले में उनकी पहली पदस्थापना थी. ज्वाइन करने के साथ ही उन्होंने कई काम प्रारंभ किया. मसलन साकची पत्ता मार्केट सड़क का चौड़ीकरण, मानगो में सेंट्रल वर्ज का निर्माण, नदियों को साफ करने की परियोजना लाना, इसी दौरान सफलता पूर्वक पंचायत चुनाव संपन्न कराना, सरकार की कई योजनाओं का तेजी से क्रियान्वयन कराना, सावित्री बाई फूले किशोरी समृधि योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा बच्चियों को जोड़ना, हेवी मोटर व्हीकल ट्रेनिंग सेंटर को धरातल पर उतारना समेत कई कार्य शामिल थे. जिनकर अच्छी प्रगति हुई. कुछ काम अधूरे रहे. जिसका अपेक्षित परिणाम आने वाले दिनों में जरूर परिलक्षित होंगे. कहा कि कई अच्छी यादें इस जिले की हमेशा साथ में रहेंगी. वे शहर को हमेशा मिस करेंगी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-seraikelas-new-sp-dr-vimal-kumar-contributed/">आदित्यपुर

: सरायकेला के नए एसपी डॉ. विमल कुमार ने दिया योगदान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही