Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मंटू ने निशान सिंह को चार्ज दिया, 83 लाख रुपए सौंपा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नए प्रधान सरदार निशान सिंह को पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह मंटू ने रविवार की दोपहर को चार्ज दे दिया और नई कमेटी को नगद एवं सावधि जमा के तौर पर 83लाख 24हजार 361 रूपये सौंपा और रुपए 13 लाख कर्ज का जिक्र किया, तो नई कमेटी से उनसे रुपए वसूलने का आग्रह किया. रुपए वसूली पर जिच हुआ तो पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह मंटू ने कहा कि मिलकर इसे वसूला जाना चाहिए. [caption id="attachment_341596" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/HARVINDAR-SINGH-MANTU-1-360x504.jpg"

alt="" width="360" height="504" /> हरविंदर सिंह मंटू अपने समर्थकों के साथ.[/caption] इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-on-the-order-of-the-court-66-decimil-land-was-freed-from-possession-and-handed-over-to-ecl%e0%a4%b8/">धनबाद

: अदालत के आदेश पर 66 डिसमिल जमीन कब्जा मुक्त करा कर ईसीएल को सौंपी
पूर्व कमेटी की ओर से पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह मंत्री पूर्व महासचिव सरदार दलबीर सिंह पूर्व कैशियर सरदार अजीत सिंह गंभीर एवं नई कमेटी की ओर से प्रधान सरदार निशान सिंह महासचिव परमजीत सिंह काले एवं कैशियर बलबीर सिंह गांधी ने दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए. इस मौके पर चुनाव कमेटी के संयोजक गुरदीप सिंह पप्पू, सह संयोजक सुखविंदर सिंह राजू, पूर्व प्रधान सरदार महेंद्र सिंह, राजू मारवाह, जोगिंदर सिंह जोगी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे. इस अवसर पर नए प्रधान निशान सिंह ने कहा कि संगत से किए गए वायदे पूरे होंगे क्योंकि यह संगत की जीत है. चार्ज देने के बार हरविंदर सिंह मंटू ने कहा कि नई कमेटी को उनका रचनात्मक सहयोग रहेगा और प्राथमिकता अंग्रेजी माध्यम स्कूल स्थापना एवं उसकी मान्यता दिलाने की होनी चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही