Jamsheddpur (Anand Mishra) : शहर के प्राइवेट स्कूलों में आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) के तहत कोटे की सीटों पर नामांकन के लिए आवेदनों और प्रमाणपत्रों की जिला शिक्षा विभाग की ओर से जांच की जा रही है. इस क्रम में कई प्रमाणपत्र फर्जी भी पाये जा रहे हैं. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आवेदनों के साथ संलग्न आय एवं जन्म प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी पायी जा रही है. प्रमाणपत्र जारी करनेवाली जेएनएसी अथवा कार्यालयों में दर्ज तथ्यों की तुलना में विभाग में जमा किये गये प्रमाणपत्रों में फर्क पाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-manish-jaiswal-tore-his-kurta-after-reaching-vail-said-is-it-a-crime-to-be-a-hindu-in-this-state/">बजट
सत्र : वेल में पहुंचकर मनीष जायसवाल ने फाड़ा कुर्ता, कहा – क्या इस राज्य में हिंदू होना अपराध है?
गडकरी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, ऑफिस के बाहर बढ़ायी गयी सुरक्षा
सत्र : वेल में पहुंचकर मनीष जायसवाल ने फाड़ा कुर्ता, कहा – क्या इस राज्य में हिंदू होना अपराध है?
1565 सीटों के लिए 1975 आवेदन
शहर के प्राइवेट स्कूलों में कोटे की 25 प्रतिशत सीटों की संख्या 1565 है. इन सीटों की तुलना में विभाग को अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं. जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कोटे की सीटों पर नामांकन के लिए 1975 आवेदन आये हैं. इसके बाद आवेदनों एवं प्रमाणपत्रों की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें : नितिन">https://lagatar.in/nitin-gadkari-gets-death-threats-again-security-beefed-up-outside-office/">नितिनगडकरी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, ऑफिस के बाहर बढ़ायी गयी सुरक्षा
Leave a Comment