Search

 
 
 

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल की सर्जिकल बिल्डिंग का बाहरी छज्जा गिरने से कई लोग बाल-बाल बचे

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : एमजीएम अस्पताल की सर्जिकल बिल्डिंग का बाहरी छज्जा बुधवार को अचानक टूटकर गिरने लगा. जिसके कारण वहां से गुजर रहे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. कई लोग छज्जा का टूकड़ा की चपेट में आने से बाल-बाल बचे. जिसके कारण वहां होमगार्ड के एक जवान को तैनात कर दिया गया. क्षतिग्रस्त भवन की ओर जाने से लोगों को मना किया गया. जिसके कारण वहां लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई. भवन से सटाकर अपना दोपहिया वाहन खड़ा करने वाले लोगों ने सावधानी से अपना वाहन हटाया. हालांकि कई वाहनों पर पत्थर का टूकड़ा गिरने से खरोंच आयी है. होमगार्ड जवान ने बताया कि छज्जा टूटकर गिरने की घटना 11.30 बजे के बाद हुई. उस समय अस्पताल में काफी संख्या में मरीज एवं उनके परिजन आए हुए थे. जवान ने बताया कि कई लोगों को वहां वाहन खड़ा करने से मना किया गया. लेकिन लोग मानते नहीं है. जानकारी हो कि एमजीएम अस्पताल की शुरूआत होने के दौरान ही सर्जिकल बिल्डिंग बनी है. वर्षों पुरानी बिल्डिंग होने के कारण वह जर्जर हो गई है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kalash-yatra-set-out-for-the-three-day-atma-shanti-mahayagya/">आदित्यपुर

: तीन दिवसीय आत्मा शांति महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा

मरीजों में समाया डर

सर्जिकल भवन के नीचले तल्ले पर अर्थो वार्ड एवं प्रथम तल पर सर्जिकल वार्ड है. दोनों वार्ड में मरीज भर्ती हैं. इस घटना के बाद मरीजों में किसी तरह की अनहोनी होने का भय समा गया है. दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस घटना के बाद किसी तरह का एहतियाती कदम नहीं उठाया गया है. इसे भी पढ़ें : JBVNL">https://lagatar.in/ias-and-commercial-director-of-jbvnl-manish-kumar-transferred-ddc-jamshedpur-made/">JBVNL

के कमर्शियल डायरेक्टर IAS मनीष कुमार का तबादला, DDC जमशेदपुर बनाया गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही