Search

 
 
 

जमशेदपुर : कुड़मी जाति के रेल रोको आंदोलन से कई ट्रेनें रद्द, सड़क मार्ग भी प्रभावित

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर बंगाल के खेमाशोली में रेल रोको आंदोलन चल रहा है. ट्रैक पर हजारों लोग बैठे हुए हैं. इसके अलावा झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा पर नीमपुरा के पास भी लोग सड़क मार्ग जाम किए हुए हैं. इसके चलते परिवहन व्यवस्था पटरी से उतर गई है. जमशेदपुर से कोलकाता गए हजारों लोग कोलकाता में फंस गए हैं. जो लोग सड़क मार्ग से आ रहे थे, उनकी बसें भी नहीं आ पा रही हैं. नीमपुरा में लगभग 25 बसें और हजारों यात्री फंसे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-pooja-singhals-husband-abhishek-will-have-to-wait-for-bail-ed-seeks-time-for-reply/">रांची:

पूजा सिंघल के पति अभिषेक को करना होगा बेल का इंतजार, ED ने जवाब के लिए मांगा समय

ये ट्रेनें हुई हैं रद्द

  • टाटानगर हावड़ा टाटानगर स्टील एक्सप्रेस
  • चक्रधरपुर टाटानगर खड़गपुर पैसेंजर स्पेशल
  • टाटानगर खड़गपुर पैसेंजर स्पेशल
  • टाटानगर दानापुर टाटानगर एक्सप्रेस
  • टाटानगर आसनसोल मेमू पैसेंजर स्पेशल
  • टाटा नगर धनबाद टाटा स्वर्ण रेखा एक्सप्रेस
  • हावड़ा मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस
  • एलटीटी शालीमार एक्सप्रेस 22 सितंबर को रद्द रहेगी
  • हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस
  • हावड़ा टिटलागढ़ एक्सप्रेस
  • रांची हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस
  • आसनसोल रांची आसनसोल मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन
  • चक्रधरपुर खड़कपुर पैसेंजर
  • चक्रधरपुर गोमो मेमू पैसेंजर
  • खड़गपुर झाड़ग्राम मेमू स्पेशल -खड़गपुर टाटा नगर में मेमू स्पेशल
  • आद्रा बरकाकाना आद्रा मेमू ट्रेन -झाड़ग्राम पुरुलिया मेमू स्पेशल ट्रेन
  • झाड़ग्राम धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन
  • बोकारो स्टील सिटी आसनसोल बोकारो मेमू पैसेंजर ट्रेन.
इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-two-day-meeting-of-laghu-udyog-bharti-will-be-held-in-haridwar-on-23rd-and-24th-september/">आदित्यपुर

: हरिद्वार में 23 व 24 सितंबर को होगी लघु उद्योग भारती की दो दिवसीय बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही