Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो में बड़े पैमाने पर हो रहा नक्शा विचलन, नहीं की जा रही कार्रवाई

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : मानगो में बड़े पैमाने पर नक्शा विचलन किया जा रहा है. इस मामले में मानगो नगर निगम द्वारा कई इमारतों को चिन्हित कर उन्हें सील किया गया था. साथ ही कुछ के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी. लेकिन, इसके बावजूद बिल्डरों ने कुछ दिनों के बाद इमारतों का निर्माण पूरा कर लिया. साल 2011 में भी हाईकोर्ट के आदेश पर मानगो में 59 इमारतें नक्शा विचलन की कार्रवाई के लिए चिन्हित हुई थीं. इनमें से कुछ को सील भी किया गया था लेकिन बाद में उन्हें खोल दिया गया. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-selected-members-of-zilla-parishad-took-oath/">चाईबासा

: जिला परिषद के चयनित सदस्यों ने ली शपथ

मानगो में बिल्डरों को सबसे ज्यादा छूट

मानगो में नक्शा विचलन की इमारतों की भरमार है. क्योंकि मानगो में बिल्डरों को सबसे अधिक छूट मिली हुई है. विदित हो कि यहां बिल्डरों पर सबसे कम कार्रवाई की गई है. तकरीबन हर बिल्डर ने चार फ्लोर का नक्शा पास कराने के बाद छह मंजिल तक का निर्माण कर लिया है. यहां तक की मानगो नगर निगम को इस नक्शा विचलन की जानकारी भी है, लेकिन उनके द्वारा इस पर कार्रवाई नहीं की जा रही है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-passenger-dies-in-howrah-hatia-express-train-standing-at-station-for-two-hours/">जमशेदपुर

: हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस से शव बरामद, दो घंटे स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

दर्ज हुई थी एफआईआर

मानगो में रोड नंबर 14 और 15 के बीच में मेन रोड पर नक्शा विचलन कर एक इमारत बनाई गई है. जब यह इमारत बन रही थी तब इसके बिल्डर को नोटिस जारी की गई थी. बाद में इस इमारत को सील भी किया गया था. इसके बावजूद निर्माण कार्य नहीं रुकने पर मानगो नगर निगम ने बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी थी. इन सब के बाद भी नक्शा विचलन वाली इस इमारत का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. बिल्डर ने पहले तो चोरी-छिपे रात में इस बिल्डिंग का निर्माण कराया, लेकिन बाद में यह काम खुले आम किया गया. साथ ही थाने के सामने भी एक बिल्डिंग को नक्शा विचलन के लिए सील किया गया था. लेकिन निर्माण पर रोक के बाद भी यह बिल्डिंग बन कर तैयार हो गई है. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-the-sub-divisional-officer-of-ghatshila-reached-kosafalia/">बहरागोड़ा

: घाटशिला के अनुमंडलाधिकारी पहुंचे कोसाफलिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही