Search

 
 
 

जमशेदपुर : मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा 8 मार्च को मनाएगा होली

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश कुमार कांवटिया ने पदभार संभालते ही साकची शाखा के अभिभावकों और ठाकुरबाड़ी मंदिर साकची के पंडितो के साथ बैठक कर होली के संदर्भ में निर्णय लिया. सत्यनारायण ठाकुरबाड़ी मंदिर के पंडितों के अनुसार होली डांडा रोपण और होलिका दहन पंचांग के अनुसार करना चाहिए और रंग खेलने का निर्णय स्वेच्छा से 7 मार्च या 8 मार्च को किसी दिन भी किया जा सकता है. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ की डांडा रोपण 6 मार्च सोमवार को साकची आमबगान मैदान में होगा. वहीं होलिका दहन 7 मार्च मंगलवार को और रंग (छारंडी) 8 मार्च को खेला जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-communist-party-of-india-marxist-protests-against-the-union-budget/">जमशेदपुर

: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने केंद्रीय बजट के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

समाज की एकजुटता पर दिया बल

इस बात की जानकारी मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश कुमार कांवटिया ने दी. उन्होंने सरकारी छुट्टी और स्कूलों की छुट्टी को देखते हुए समाज के सभी बंधुओं से आग्रह किया कि होली 8 मार्च बुधवार को खेली जाए, जिससे छुट्टी के कारण त्योहार मनाने में सभी को सुविधा हो और समाज की एकजुटता दिखे. बैठक में रामकृष्ण चौधरी (बीजू बाबू), पंडित पुरुषोत्तम जोशी, पंडित दीपक जोशी, पंडित बसंत जोशी, अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी), ओम प्रकाश रिगसिया, संतोष अग्रवाल, अशोक चौधरी, बजरंग अग्रवाल (बिन पॉइंट), शंभू खन्ना, बजरंग अग्रवाल,शंभू खन्ना, बजरंग अग्रवाल ( उमंग होटल), पवन सिंघानिया, महावीर प्रसाद मोदी, सांवरमल अग्रवाल, सुशी सिंघानिया आदि उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : मिसिर">https://lagatar.in/misir-besra-became-the-supreme-commander-of-eastern-regional-bureau-of-cpi-maoist/">मिसिर

बेसरा बना भाकपा माओवादी के ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो का सुप्रीम कमांडर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही