Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : श्री टाटानगर गौशाला में मारवाड़ी युवा मंच ने सवामणी का किया आयोजन

Jamshedpur (Sunil Pandey) : श्री अग्रसेन जयंती समारोह के तीसरे दिन गुरूवार को मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा के द्वारा श्री टाटानगर गौशाला सवामणी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत गौ माता और गोपालक भगवान श्री कृष्ण के पूजन के साथ शुरू हुई. इस अवसर पर यजमान के तौर मौजूद 11 दंपतियों क्रमशः उषा विलोन चौधरी, कीर्ति लक्ष्मण अग्रवाल, खुशबू विकास कांवटिया, नेहा बजरंग साडूका, ज्योति उमेश अग्रवाल, नेहा सुशील अग्रवाल, मंजू महेश झाझरिया, लता प्रमोद खिरवाल, सरिता राजेश अग्रवाल, सुरेश संतोष कांवटिया और कमल रेखा अग्रवाल ने सवामणी गौ माता को अर्पित किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dc-came-on-the-road-to-remove-encroachment-campaign-launched-in-mango-in-view-of-durga-puja/">जमशेदपुर

: अतिक्रमण हटाने सड़क पर उतरी डीसी, दुर्गा पूजा के मद्देनजर मानगो में चलाया अभियान

पुआल सेड के लिए एक लाख का दिया अनुदान

कार्यक्रम में मौजूद मंच के उषा-विनोद चौधरी ने टाटानगर गौशाला को पुआल का शेड बनाने के लिए एक लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान किया. साथ ही घनश्याम कविता अग्रवाल दंपति ने एक गर्भवती गाय के लिए 7100 रुपये दान स्वरूप प्रदान किया. इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच स्टील शाखा के विलोन चौधरी, उषा चौधरी, रजनी बंसल, रुचि बंसल, कविता अग्रवाल, रिंकी कसेरा, पूजा केडिया, गायत्री सोनी और अनीता अग्रवाल के अलावे टाटानगर गौशाला के अध्यक्ष कैलाश सरायवाला, पूर्वी सिंहभूम अग्रवाल सम्मेलन के महासचिव संदीप मुरारका, प्रदेश प्रवक्ता कमल किशोर अग्रवाल, दीपक कुमार अग्रवाल रासुका, साकची मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश कांवटिया, संजेश अग्रवाल, निर्मल गोयल, रजनी चौधरी और मिनी शाह समेत अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-under-secretary-to-the-government-directed-the-dc-to-take-action-against-the-encroachers-and-inform/">जमशेदपुर

: सरकार के अवर सचिव ने डीसी को दिया अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई कर सूचित करने का निर्देश
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही