Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा स्टील कोक प्लांट में जोरदार धमाका, एक बेहोश, दो ठेकाकर्मी घायल

 
Jamshedpur : टाटा स्टील के कोक प्लांट में शनिवार की सुबह 10.20 बजे जोरदार धमाका हुआ. धमाके में दो ठेकाकर्मी घायल हो गये हैं, जबकि टाटा स्टील का एक कर्मचारी बेहोश हो गया. तीनों को इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. टाटा कॉरपोरेट कम्युनिकेशन की ओर से खबर की पुष्टि की गयी है. घटना के समय बैट्री नंबर 6 एरिया में काम चल रहा था. इस दौरान ही जोरदार धमाका हुआ. धमाके के बाद वहां के कर्मचारियों और मजदूरों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. इसे भी पढ़ें : टेनिस">https://lagatar.in/tennis-star-leander-paes-and-kim-sharma-will-marry-soon-actress-will-become-bride-for-the-second-time/">टेनिस

स्टार लिएंडर पेस और किम शर्मा जल्द करेंगे शादी, दूसरी बार दुल्हन बनेगी एक्ट्रेस

बंद पड़े बैट्री नंबर 6 को हटाने का चल रहा था कार्य

घटना के बारे में टाटा कॉरपोरेट कम्युनिकेशन के अधिकारियों ने बताया कि जब धमाका हुआ तब बंद पड़े बैट्री नंबर 6 को हटाने का काम चल रहा था. इस दौरान ही अचानक धमाका हो गया. धमाके के समय वहां पर काम कर रहे दो ठेका मजदूरों के पैर में चोटें आयी हैं. इसी तरह दूर खड़ा एक कर्मचारी गैस रिसाव से बेहोश हो गया. घटना के बाद तत्काल तीनों को इलाज के लिये टीएमएच में भर्ती कराया गया है. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-riots-high-court-frames-charges-says-tahir-hussain-was-not-only-a-conspirator-he-was-also-an-active-rioter/">दिल्ली

दंगा : हाईकोर्ट ने आरोप तय किये, कहा, ताहिर हुसैन साजिशकर्ता ही नहीं, एक सक्रिय दंगाई भी था

घटना के बाद पहुंची एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की टीम

घटना के तुरंत बाद मौके पर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और मोर्चा संभाल लिया. घटना में जान-माल की क्षति नहीं हुई है. इस दौरान एक बड़ा हादसा टल गया है. धमाके की आवाज दूर-दराज के लोगों ने भी सुनी थी. इस दौरान कुछ लोग तो दूर से ही तमाशबीन बने हुये थे. बैट्री नंबर 5 के बारे में बताया गया कि वह फरवरी से ही बंद है. उसे वहां से हटाने का काम टाटा स्टील की ओर से कराया जा रहा था. जहां पर बैट्री एरिया बनाया जाता है वहां कोयला उतारने के बाद उससे लोहा को गलाने का काम किया जाता है. इस तरह के कई बैट्री एरिया टाटा स्टील के भीतर बने हुये हैं. इसे भी पढ़ें : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-storytelling-activity-organized-at-ashoka-international-school/">खरसावां

: अशोका इंटरनेशनल स्कूल में कथा निरूपण क्रिया कलाप का हुआ आयोजन

18 जनवरी 2021 को भी हुआ था धमका

टाटा स्टील कंपनी के भीतर 18 जनवरी 2021 को भी जोरदार धमाका हुआ था. उस घटना में भी दो कर्मचारी झुलस गये थे. इसमें एक सुपरवाइजर और एक कर्मचारी शामिल था. घटना कूलिंग पांड में हॉट मेटल को ठंडा करते समय घटी थी. हॉट मेटल छिटकने से आस-पड़ोस के कुछ जगहों पर भी आग लगने के साथ ही लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही