Search

 
 
 

जमशेदपुर : समाजसेवी गुड्डू सिंह उर्फ शिवजी सिंह को मातृ शोक

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के जुगसलाई गौशाला नाला रोड निवासी और जानेमाने समाजसेवी व व्यवसाई शिवजी सिंह उर्फ गुड्डू की माताजी बिमला देवी सिंह (81) का बीती रात (23 जनवरी) निधन हो गया. बुधवार (24 जनवरी) की दोपहर 3 बजे उनके निवास से अंतिम यात्रा आरम्भ होगी. बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट पर स्व बिमला देवी सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : राशन">https://lagatar.in/ration-distribution-scam-ed-raids-tmc-leader-shahjahan-sheikhs-house-again/">राशन

वितरण घोटाला : TMC नेता शाहजहां शेख के आवास पर फिर ईडी की दबिश, 24 गाड़ियों में CRPF के जवान भी मौजूद
स्व बिमला देवी सिंह अपने पीछे पुत्र गुड्डू सिंह उर्फ शिवजी सिंह, श्याम सिंह समेत पुत्री-दामाद, पुत्र वधु व नाती-पोतों से भरापुरा परिवार छोड़ गई हैं. उनके निधन से उनके परिवार और समेत सगे सम्बन्धियों और सिंह परिवार के इष्ट-मित्रों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. उनकी शव यात्रा में बड़े बेटे शिवजी सिंह ने अपने करीबियों से शामिल होने का आग्रह किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही