Search

 
 
 

जमशेदपुर : मायुमं स्टील सिटी सुरभि शाखा ने समाज में अलग पहचान बनाने वाली 10 महिलाओं को किया सम्मानित

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा अपने समाज सहित अन्य समाज की 10 ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया गया जिनका जीवन में संघर्ष कर समाज एवं अन्य क्षेत्रों में विशेष योगदान रहा हैं. बिष्टुपुर स्थित एक होटल में विपरीत परिस्थितियों में अपनी अलग पहचान बनाने वाली सम्मानित सभी माताओं को तिलक लगाकर, पुष्प देकर एवं उनके चरण स्पर्श करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. साथ ही शाखा सदस्यों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गयी. कार्यक्रम शाखा अध्यक्ष निशा सिंघल के नेतृत्व में संपन्न हुआ. निशा सिंघल ने कहा कि आज जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया है, उन्होंने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hiwa-collided-with-a-tree-in-rajnagar-driver-died/">जमशेदपुर

: राजनगर में पेड़ से टकराया हाइवा, चालक की मौत

महिलाओं की प्रगति में पति व परिवार की भूमिका

कार्यक्रम का संचालन करते हुए सचिव कविता अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को पुरुषों के बराबरी नहीं, बल्कि उनसे दो कदम आगे आना चाहिए. महिलाओं की प्रगति में उनके पति और परिवार की भी अहम भूमिका रहती है. उसे नजरदांज नहीं किया जा सकता है. पति और परिवार के सदस्यों की हल्की सी मुस्कराहट उन्हें बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करती है. सभी सम्मानित अतिथियों ने कार्यक्रम की सफलता की बधाइयां दी एवं हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. साथ ही बच्चों द्वारा अयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभी ने कहा कि नारी शक्ति कमजोर नहीं, सम्मानीय हैं। वह जो ठान लेती हैं करके दिखाती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-broke-out-in-the-house-due-to-short-circuit-all-the-goods-burnt-to-ashes/">जमशेदपुर

: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, सारा सामान जलकर खाक

इनको मिला सम्मान

अखिल भारतीय महिला मंच की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जया डोकानिया, झारखंड प्रदेश मारवाड़ी महिला मंच की प्रांतीय अध्यक्ष मंजू खंडेलवाल, ग्रेजुएट कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ मुकुल खंडेलवाल, मारवाड़ी समाज की महिला डॉक्टर एवं समाजसेवी रेणुका चौधरी, हॉट मोड मिस इंडिया 2019 एवं लेडी आयरन नाम से विख्यात रितु रुंगटा, मारवाड़ी समाज में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप में अपने योगदान हेतु एवं भजन गायिका मंजू सेन, कोरोना काल में घर घर खाना पहुंचाने वाली योद्धा निशा चौधरी, खाद सामग्री बनाकर अपने बच्चों का पालन पोषण करने वाली सरला मोदी, 21 साल की उम्र में सिंगल मदर गीता नायक एवं सोशल मीडिया से दूर अपने बच्चों के भविष्य के लिए त्याग एवं बलिदान करने वाली पूर्णिमा ससमाल को शाखा द्वारा अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-in-the-meeting-of-industry-secretary-asia-presented-the-problems-of-adityapur-industrial-area/">आदित्यपुर

: उद्योग सचिव की बैठक में एसिया ने रखी आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएं

डॉ. रेणुका चौधरी का मिला सहयोग

मालूम हो कि सुरभि शाखा द्वारा समय-समय पर कन्या भु्रण संरक्षण अभियान चलाया जाता है. इसी क्रम में कार्यक्रम मे समाजसेवी डॉक्टर रेणुका चौधरी ने शाखा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में अपना सहयोग प्रदान किया. साथ ही कन्या भु्रण संरक्षण अभियान में प्रत्यक्ष रूप से जुड़ने की सहमति अपने अपेक्स हॉस्पिटल में दी है. अंत में धन्यवाद ज्ञापन शाखा की नारी चेतना की संयोजिका रीना गोयल ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, संस्थापक अध्यक्ष ममता अग्रवाल, उषा चौधरी, कविता अग्रवाल (सोनारी), सावित्री देवी, सुरभि शाखा की पूर्व अध्यक्षा एवं शाखा सदस्य उपस्थित थी. मौके पर मौजूद महिलाएं गुनगुना रही थी कहां से शुरू करूं कहां पर खत्म करूं त्याग और प्रेम उस माँ का भला मैं कैसे बयां करूं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mayums-second-temporary-amritdhara-is-launched-in-bishtupur/">जमशेदपुर

: बिष्टुपुर में मायुमं की दूसरी अस्थाई अमृतधारा का शुभारंभ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही