Search

 
 
 

जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय की एमडीएस फाइनल वार्षिक परीक्षा 29 अगस्त से

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar): 2019-22 सत्र के एमडीएस ( Master of Dental Surgery)फाइनल की वार्षिक परीक्षा 29 अगस्त से शुरू होगी जो एक सितंबर तक चलेगी. कोल्हान विश्वविद्यालय ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है है. परीक्षा तीन घंटे की होगी. परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से लेकर दिन के एक बजे तक होगा. सभी विद्यार्थियों को रिपोर्टिंग टाइम पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं. इसे भी पढ़ें: Corona">https://lagatar.in/corona-update-159-new-patients-found-in-24-hours-1235-active-patients-in-the-state/">Corona

update: 24 घंटे में मिले 159 नये मरीज, राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 1235

मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में परीक्षा केंद्र

एमडीएस थर्ड ईयर की परीक्षा (ओल्ड कोर्स रेगुलर 2006) भी 29 अगस्त से शुरू होगी जो दो सितंबर तक चलेगी. एमडीएस परीक्षा के लिये मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इसके अलावा एमडीएस न्यू कोर्स प्रोग्राम प्रैक्टिकल और वाइवा 7 सितंबर से 13 सितंबर तक चलेगी. ओल्ड कोर्स का प्रैक्टिकल और वाइवा 7 और 8 सितंबर को होगा. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-there-is-tremendous-enthusiasm-in-the-tribal-society-on-draupadi-murmu-becoming-the-president-rameshwar-singh/">चाईबासा

: द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर आदिवासी समाज में जबरदस्त उत्साह – रामेश्वर सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही