Search

 
 
 

Jamshedpur: बोड़ाम व पटमदा के डायरिया प्रभावित गांव में लगा चिकित्सा शिविर

मौसम में आये बदलाव एवं डायरिया मरीजों की आशंका को देखते हुए जिला स्तर से प्रखंडवार जांच टीम गठित कर दी गई है
 
चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों से बात करते चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी.

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बेलगोडा तथा पटमदा प्रखंड के पुरनाडीह गांव में चिकित्सा शिविर आयोजित कर डायरिया के मरीजों की जांच के बाद उन्हें दवा उपलब्ध कराई गई. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने इन गांवों में डायरिया के मरीजों की सूचना मिलने पर सिविल सर्जन को तत्काल कैंप लगा कर मरीजों की जांच करने तथा उन्हें दवा, उपचार एवं चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था.

प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों को निगरानी का निर्देश

सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि मौसम में आये बदलाव एवं डायरिया मरीजों की आशंका को देखते हुए जिला स्तर से प्रखंडवार जांच टीम गठित कर दी गई है. सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्थिति पर सतत निगरानी रखें, डायरिया पीड़ितों की तुरंत पहचान कर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं और रिपोर्ट जिला मुख्यालय को दें.

उबालकर पानी पीने तथा खुले में शौच न करने की सलाह

उपायुक्त ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या स्वास्थ्य टीम को सूचित करें. साथ ही, उबालकर पानी पीने, हाथों की स्वच्छता बनाए रखने तथा खुले में शौच न करने की सलाह दी गई है. जिला प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों की जांच की जाए तथा आवश्यकता अनुसार क्लोरीनेशन की कार्रवाई की जाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही