Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कानून-व्यवस्था पर हुई बैठक, लंबित मामलों को तुरंत निपटाने के निर्देश

जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे की अध्यक्षता में और पुलिस अधीक्षक (नगर) की उपस्थिति में शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक और थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे की अध्यक्षता में और पुलिस अधीक्षक (नगर) की उपस्थिति में शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक और थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई. बैठक में शहर की कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों के निस्तारण और अपराध नियंत्रण की विस्तृत समीक्षा की गई.

 

बैठक में आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों, लंबित कांडों के त्वरित निपटारा, वारंट और कुर्की मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए. साथ ही बच्चा चोरी जैसी अफवाहों को रोकने और आम जनता में जागरूकता फैलाने व अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया गया.

 

वरीय पुलिस अधीक्षक ने चेन, मोबाइल और पर्स छीनतई जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए. इसके अलावा  पासपोर्ट सत्यापन की लंबित प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तेज करने और ड्रग्स तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया.

 

बैठक में आने वाले ईद और रामनवमी जैसे त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सभी थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने और दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने और किसी भी आपराधिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने का स्पष्ट आदेश दिया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही