Search

 
 
 

जमशेदपुर : बर्मामाइंस में हुई हिंदू नववर्ष यात्रा को लेकर बैठक, अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : हिंदू नववर्ष यात्रा (डिमना से सुभाष मैदान) के निमित्त बर्मामाइंस स्थित श्री शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार को आयोजन समिति की एक बैठक हुई. इसमें हिंदू नववर्ष यात्रा के अध्यक्ष राम बाबू तिवारी ने युवाओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की पूर्व संध्या नववर्ष यात्रा 8 अप्रैल को डिमना से सुभाष मैदान के सड़कों पर भगवा ध्वज के साथ मुझे जमशेदपुर की लौहनगरी मे सनातनियों का जनसैलाब देखना है. यह जनसैलाब अखंड भारत का निर्माण करेगा. आज लगभग 500 साल बाद रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा हुई है. इस बार का हिंदू नववर्ष प्रभु श्री राम के आदर्शों का पालन करते हुए इस यात्रा में शामिल हों. इसे भी पढ़ें : विश्व">https://lagatar.in/world-health-day-2024-it-is-important-to-strengthen-awareness-education-and-prevention-dr-kalyan-kumar/">विश्व

स्वास्थ्य दिवस 2024 : जागरूकता, शिक्षा, और रोकथाम को मजबूत करना जरूरी : डॉ कल्याण कुमार
हिंदू नववर्ष यात्रा के संस्थापक मृत्युंजय कुमार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी डिमना रोड के साथ ही पूरा जमशेदपुर शहर भगवामय हो चुका है. अतः सभी हिन्दू भगवा स्नान के लिए अधिक से अधिक संख्या में डिमना रोड अवश्य पहुंचें. साथ ही अपनी संस्कृति हिन्दू नववर्ष की जानकारी जन जन तक पहुंचाएं. उन्होंने युवाओ को संबोधित करते हुए कहा इस बार की नववर्ष यात्रा में संख्या की बात किलोमीटर से होगी. इस वर्ष शोभा यात्रा में पूरे झारखंड प्रदेश से कई बड़े हिंदूवादी नेता सम्मिलित होने वाले हैं. नववर्ष शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रशासन से यात्रा के अध्यक्ष निरंतर सम्पर्क में हैं. इसे भी पढ़ें : राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-again-returned-the-finance-bill-know-what-is-the-objection/">राज्यपाल

ने फिर लौटाया वित्त विधेयक, जानिये क्या है आपत्ति
यात्रा के प्रवक्ता सरबजीत ने इस बार की यात्रा के रुट कि जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यात्रा डिमना एमजीएम मैदान से आरम्भ होकर डिमना रोड, खुदीराम बोस चौक मानगो, एमजीएम अस्पताल से शीतला माता मंदिर, चौधरी बिल्डिंग साकची मुख्य गोलचक्कर, बंगाल क्लब होते हुए सुभाष मैदान के मुख्य द्वार से यात्रा भारत माता की आरती के लिए प्रवेश करेगी. संध्या में भारत माता की भव्य आरती की जाएगी. बैठक में सभी आगन्तुकों समेत उपस्थित सभी लोगों का जय श्रीराम के उद्घोष के साथ धन्यवाद ज्ञापन किया. बैठक में भाजपा महानगर युवा अध्यक्ष अमित अग्रवाल,ब्रमहर्षि विकास मंच के महामंत्री अनिल ठाकुर क्षत्रिय महासंघ के चंद्रगुप्त सिंह धर्मेंद्र प्रसाद, शिव शंकर सिंह, पवन अग्रवाल, अनुरूध सिंह, राजेश सिंह पप्पू, हरेराम यादव, नीरज सिंह, भूपेंद्र सिंह, विक्रम शर्मा, महेश सिंह,नितिन त्रिवेदी, संजीव सिंह राहुल हिंदू, दीपक भदानी, चंदन काशी, दीपक गुप्ता, मिट्ठू चौधरी, दशरथ चौबे, राहुल, सीसान्त, हर्ष समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-seven-days-physical-boot-camp-and-grand-finale-will-be-held-in-iron-city-jamshedpu/">जमशेदपुर

: लौहनगरी में होगा सात दिनों का फिजिकल बूट कैंप एवं ग्रैंड फिनाले जमशेदपुर में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही