Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज में मेगा जॉब फेयर 22 मार्च को, 29 कंपनी 3311 पदों पर लेगी भर्ती

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कौशल प्रशिक्षित एवं शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से जिला कौशल विकास विभाग द्वारा 22 मार्च को अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गोलमुरी परिसर में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव सह जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने जिले के सभी योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से अपील है कि अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि को बड़ी संख्या में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा लें. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-survey-of-income-tax-department-in-ckp-two-cement-shop/">चक्रधरपुर

: सीकेपी दो सिमेंट दुकान में आयकर विभाग का सर्वे

इन पदों पर ली जाएगी भर्ती

इस संबंध में जिला कौशल विकास पदाधिकारी बैजू बम ने बताया कि इस जॉब फेयर में 29 नियोजक भाग लेंगे. जॉब फेयर में सेफ्टी ऑफिसर, ट्रेनी, सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर, हाउस कीपिंग, गनमैन, सुरक्षा सुपरवाइजर, ऑफिस स्टाफ, कुक, आईटीआई वेल्डर, फीटर, मेकेनिकल सुपरवाइजर, वेल्डर सह ग्लास कटर, फील्ड ऑफिसर, मार्केटिंग, क्लाविटी कंट्रोल, मोल्डिंग हेल्पर, रिसेप्शनिस्ट, ड्राइवर, कांटा ऑपरेटर, सिविल इंजीनियर, गैस कटर, पेंटर, ग्राइंडर, हेल्पर, डाई फीटर, अप्रेंटिस ट्रेनी, स्वींग मशीन ऑपरेटर, ब्यूटीशियन जैसे 3311 पदों पर भर्ती ली जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही