Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कोल्हान के लिये मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, एक से दो घंटे में हो सकती है वर्षा

Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड में मानसून आए हुए डेढ़ माह होने जा रहा है. लेकिन उस अनुपात में वर्षा नहीं हुई, जिसकी अपेक्षा थी. खासकर जमशेदपुर में बीते एक सप्ताह में मात्र 23 मिलीमीटर ही वर्षा रिकार्ड की गई. वर्षा नहीं होने से जहां खेतीबारी करने वाले किसान चिंतित हैं, वहीं श्रावण मास में कांवरियों को पैदल यात्रा में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि शुक्रवार को रांची मौसम केंद्र ने कोल्हान के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए अगले एक से तीन घंटे के भीतर आंशिक अथवा मध्यम दर्जे की वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है. जमशेदपुर में चार दिन पहले 26 जुलाई को 21 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई. हालांकि 25 जुलाई को कहीं-कहीं बूंदा-बांदी एवं कहीं-कहीं आंशिक वर्षा हुई, जो केवल 2 मिलीमीटर ही थी. इसे भी पढ़ें: सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-jharkhand-state-crop-relief-scheme-will-help-farmers/">सरायकेला

: झारखंड राज्य फसल राहत योजना से मिलेगी किसानों को सहायता

वर्षा नहीं होने से बढ़ा शहर का तापमान

जमशेदपुर में बीते कुछ दिनों से वर्षा नहीं होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. इस सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालें तो 25 जुलाई को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था. जो सामान्य तापमान से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम था. लेकिन अगले 26 जुलाई को तापमान बढ़कर 34.1 डिग्री सेल्सियस हो गया. 27 जुलाई को 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई. 28 जुलाई को पूरे झारखंड में सबसे ज्यादा तापमान (35.8 डिग्री सेल्सियस) रिकार्ड किया गया.

तीसरी बार पुनः सक्रिय हुआ मानसून

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार झारखंड में एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने की संभावना बढ़ गई हैं. मानसून के शुरुआती दिनों में अच्छी वर्षा हुई थी. बाद में कुछ दिनों के लिए वर्षा का दौर टल गया था. जुलाई के माध्य में दूसरी बार मानसून सक्रिय हुआ था. इसके एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना है. वर्तमान में मानसून ट्रफ राज्य के डालटेनगंज एवं नार्दन क्षेत्र में प्रभावी है. जिसके कारण उत्तर-पूर्वी भाग (संथाल क्षेत्र) जो बंगाल से सटे हुए हैं, वहां अच्छी वर्षा देखने को मिल सकती है. 29 जुलाई को राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में हल्के एवं मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. जबकि 30 एवं 31 जुलाई को राज्य के सभी क्षेत्र में वर्षा होने की संभावना है. अभी तक झारखंड में 234.4 मिलीमीटर औसत एवं 467.4 मिलीमीटर सामान्य वर्षापात हुआ है. इसे भी पढ़ें: BIG">https://lagatar.in/big-breaking-pankaj-mishra-admitted-to-rims-amid-tight-security-doctors-are-investigating/">BIG

BREAKING : कड़ी सुरक्षा के बीच पंकज मिश्रा को रिम्स में कराया गया भर्ती, डॉक्टर कर रहे जांच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही