Search

 
 
 

जमशेदपुर : मौसम विभाग का अनुमान, रविवार सुबह तक ऐसा ही रहेगा मौसम

 
Jamshedpur (Vishwajeet Bhatt) : बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के कारण जमशेदपुर सहित झारखंड के कई जिलों में शुक्रवार की रात से बारिश हो रही है. कई जगहों पर भारी बारिश के साथ तेज हवा चल रही है. जगह-जगह पेड़ उखड़ गए हैं और बिजली के तारों को भी नुकसान हुआ है. लगातार हो रही बारिश और तेज हवा की वजह से जमशेदपुर शहर के विभिन्न इलाकों में कई पेड़ गिर गये हैं, जिस वजह से आवागमन भी बाधित हो गया है. कई इलाकों में जलजमाव की भी सूचना है. शुक्रवार की रात लगभग 9.30 बजे के आस-पास से ही गैर कंपनी इलाकों में बिजली की आपूर्ति बा​धित है. इसके कारण घरों में पानी की भी दिक्कत हो गई है. वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने बताया है कि रविवार सुबह तक मौसम के इसी प्रकार रहने की आशंका है. [caption id="attachment_393806" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/jsr-1.jpg"

alt="" width="600" height="338" /> तेज हवा से गिरे पेड़.[/caption] [caption id="attachment_393808" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/jsr.jpg"

alt="" width="600" height="338" /> पेड़ गिरने से बाधित आवागमन.[/caption] इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-janmashtami-celebrated-with-gaiety-in-lokeshwara-temple/">किरीबुरू

: लोकेश्वर मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जन्माष्टमी 

पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में डीप डिप्रेशन

मौसम केंद्र रांची के मुताबिक पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में डीप डिप्रेशन पिछले छह घंटों के दौरान 18 किमी प्रति घंटे की गति के साथ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया. यह शनिवार की सुबह 5.30 बजे दक्षिण झारखंड और आसपास के उत्तरी ओडिशा पर केंद्रित था. इसका केंद्र पश्चिम बंगाल के पास, जमशेदपुर से लगभग 40 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम, रांची से लगभग 120 किमी दक्षिण-पूर्व और झारसुगुडा (ओडिशा) से लगभग 220 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व में था. यह अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड और उससे सटे उत्तरी ओडिशा और उत्तरी छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता रहेगा. धीरे-धीरे कमजोर होगा. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-children-of-anand-marg-school-protest-near-water-filled-underpass/">चाकुलिया

: पानी से भरे अंडरपास के पास आनंद मार्ग स्कूल के बच्चों ने किया विरोध प्रदर्शन

33 केवी और 11 केवी लाइनों में इंसुलेटर हुए पंक्चर

वहीं, लगातार हो रही बारिश की वजह से निचले इलाकों में जल जमाव हो गया है. इससे कुछ फसलों को भी नुकसान हुआ है. इधर, जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि जमशेदपुर के बड़े हिस्से में जहां ओवरहेड वायरिंग सिस्टम के जरिए बिजली की आपूर्ति की जाती है वहां बिजली आपूर्ति बाधित है. बारिश एवं तेज हवा के कारण कई पेड़ व उनकी शाखाएं ओवरहेड लाइन पर गिर गई हैं. कुछ 33 केवी और 11 केवी लाइनों में इंसुलेटर भी पंक्चर हो गए हैं. बिजली विभाग की टीम पूरी ताकत के साथ बिजली आपूर्ति की बहाली के लिए काम कर रही है. लेकिन लगातार बारिश के कारण काम करने में बाधाएं आ रही हैं. जिला प्रशासन ने जनसाधारण से सहयोग की अपील भी की है. इसे भी पढ़े : पटमदा">https://lagatar.in/patamda-tree-fell-on-the-11-thousand-volt-pole-on-tata-patamda-main-road/">पटमदा

: टाटा-पटमदा मुख्य मार्ग पर ग्यारह हजार वोल्ट खंभे के ऊपर गिरा पेड़
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही