Search

 
 
 

Jamshedpur :  आधी रात में गोलीबारी, युवक घायल, ASI समेत तीन हिरासत में

उलीडीह थाना क्षेत्र के बालीगुमा इलाके में मंगलवार देर रात हुई गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर निवासी देवदास गौड़ के रूप में हुई है.
 

Jamshedpur :  उलीडीह थाना क्षेत्र के बालीगुमा इलाके में मंगलवार देर रात हुई गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर निवासी देवदास गौड़ के रूप में हुई है.

 

बताया जा रहा है कि गोली देवदास के गले के को चीरते हुए पीठ से निकल गई. घटना के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है. 

 

घटना के बाद पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने वाले दो लोगों के साथ आरआईटी थाना में पदस्थापित एक एएसआई को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है. 

 

घायल युवक का कहना है कि वह अपने परिचित के साथ बालीगुमा आया था. लेकिन रात में क्या हुआ, इसकी उसे स्पष्ट जानकारी नहीं है.

 

वहीं पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सभी के बयानों में विरोधाभास है, जिससे मामले की गुत्थी और उलझ गई है. वहीं पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल लोग नशे की हालत में थे. 

 

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आपसी विवाद के दौरान गोली चली होगी. हालांकि गोली किसने चलाई और घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है.

 

पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही