Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर :मिथिला दिवस समारोह 14 को, 21 लोगों को दिया जाएगा मिथिला सेवी सम्मान

Jamshedpur (Dharmendra Kumar): अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद द्वारा 14 अप्रैल को भव्य रूप से पूर्वक मिथिला दिवस समारोह का आयोजन बिष्टुपुर स्थित लक्ष्मीनाथ गोस्वामी बाबाजी कुटी किया जाएगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. यह जानकारी परिषद के अध्यक्ष डॉ रवीन्द्र कुमार चौधरी ने दी. उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को मिथिला नववर्ष के साथ प्रसिद्ध लोक पर्व जुड़ि शीतल भी है. इस दिन को मैथिली भाषी देशभर में मिथिला दिवस के रूप में मनाते हैं. इस मौके पर मिथिला की संस्कृति एवं युवा के साथ लोक पर्व के महत्व विषय पर व्याख्यान भी होगा. उन्होंने बताया कि इस समारोह में मिथिला की संस्कृति एवं भाषा के विकास में विशिष्ट योगदान देने वाले 21 लोगों को मिथिला सेवी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. इनमें तीन मैथिली संस्था के अध्यक्ष एवं महासचिव के साथ परिषद के पूर्व अधिकारी एवं कई गणमान्य शामिल हैं. चौधरी ने बताया कि उस दिन मिथिला के रक्षक लोक देव सलहेश की जयंती भी है. इसलिए उनके अवदानों को भी इस समारोह में याद किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/all-678-middle-schools-of-ranchi-without-head-master/">रांची

जिले के सभी 678 मध्य विद्यालय हेड मास्टर विहीन
अध्यक्ष ने कहा कि समारोह के पश्चात लोक पर्व जुड़ि शीतल के अवसर पर पारंपरिक व्यंजनोंं का भी मैथिली भाषियों के साथ आए अतिथिगण भरपूर आनंद लेंगे. वहीं परिषद के महासचिव पंकज कुमार झा ने बताया कि समारोह में सांसद विद्युत वरण महतो मुख्य अतिथि के रुप में भाग लेने की स्वीकृति प्रदान की है जबकि स्वर्णरेखा परियोजना के मुख्य अभियंता अशोक दास विशिष्ट अतिथि होंगे. मुख्य वक्ता के रूप में डा अशोक अविचल भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि मिथिला दिवस समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा. इसमें नगर के चर्चित कलाकार भाग लेंगे. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/what-did-former-judge-justice-j-chelameswar-say-question-mark-on-collegium-system/">पूर्व

जज जस्टिस जे चेलमेश्वर ने यह क्या कह दिया…कॉलेजियम सिस्टम पर प्रश्नचिह्न लगा दिया
उन्होंने बताया कि इस समारोह में मिथिला की संस्कृति एवं भाषा के विकास में विशिष्ट योगदान देने वाले 21 लोगों को मिथिला सेवी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. इनमें तीन मैथिली संस्था के अध्यक्ष एवं महासचिव के साथ परिषद के पूर्व अधिकारी एवं कई गणमान्य शामिल हैं. चौधरी ने बताया कि उस दिन मिथिला के रक्षक लोक देव सलहेश की जयंती भी है. इसलिए उनके अवदानों को भी इस समारोह में याद किया जाएगा. अध्यक्ष ने कहा कि समारोह के पश्चात लोक पर्व जुड़ि शीतल के अवसर पर पारंपरिक व्यंजनोंं का भी मैथिली भाषियों के साथ आए अतिथिगण भरपूर आनंद लेंगे. वहीं परिषद के महासचिव पंकज कुमार झा ने बताया कि समारोह में सांसद विद्युत वरण महतो मुख्य अतिथि के रुप में भाग लेने की स्वीकृति प्रदान की है जबकि स्वर्णरेखा परियोजना के मुख्य अभियंता अशोक दास विशिष्ट अतिथि होंगे. मुख्य वक्ता के रूप में डा अशोक अविचल भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि मिथिला दिवस समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा. इसमें नगर के चर्चित कलाकार भाग लेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही